Live
Search
Home > क्रिकेट > रोहित शर्मा-विराट कोहली भारत के लिए कब खेलेंगे अगला मैच? शेड्यूल की डेट आई सामने, IPL के बाद शुरू होगी सीरीज

रोहित शर्मा-विराट कोहली भारत के लिए कब खेलेंगे अगला मैच? शेड्यूल की डेट आई सामने, IPL के बाद शुरू होगी सीरीज

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी अब सीधे आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. इसके बाद वे फिर से टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 14, 2026 15:47:12 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहत शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. दोनों स्टार खिलाड़ी अब सीधे आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. इसके बाद वे फिर से टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून से शुरू होगा. लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं.
 
दरअसल, दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब आईपीएल के जरिए दोनों खिलाड़ी  प्रैक्टिस कर लय हासिल करेंगे और उसके बाद सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं विराट कोहली भी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. बड़े मैचों में उनका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम साबित होता है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे 14, दूसरा 17 और तीसरा 20 जून को खेला जाएगा.
 
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली यह वनडे सीरीज भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस सीरीज के जरिए टीम आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी भी करेगी. खासतौर पर टीम मैनेजमेंट यह देखना चाहेगा कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ी किस तरह तालमेल बिठाते हैं. इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि रोहित और विराट को टीम में जरूर मौका मिलेगा.

रोहित-विराट की सफल जोड़ी

फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर शानदार फॉर्म में नजर आएंगे और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे. दोनों खिलाड़ी पहले भी कई बार भारत को यादगार जीत दिला चुके हैं और उनकी जोड़ी वनडे क्रिकेट की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. ऐसे में आईपीएल के बाद शुरू होने वाली यह सीरीज भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाली है. 
 
MORE NEWS