<
Categories: खेल

IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा की खराब गेंदबाजी… रोहित शर्मा ने मैदान पर लगाई क्लास, हर्षित राणा को भी डांटा

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा थोड़े नाराज दिखाई दिए। वे प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा की गेंदबाजी से नाखुश नजर आए। उन्होंने रनअप के लिए जा रहे प्रसिद्ध कृष्णा को रोका और फिर कुछ देर तक समझाया।

Rohit Sharma Angry On Prasidh Krishna: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया. एडन मार्करम के शतक और ब्रेविस व मैथ्यू ब्रीट्जके के अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने 359 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस मैच में हार की सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम की गेंदबाजी रही. इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने खूब रन लुटाए. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इन गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाए. इसके चलते विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक लगाने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा.

प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में सबसे ज्यादा 10.20 की इकॉनमी से रन लुटाए. इसके चलते रोहित शर्मा ने उन्हें मैदान में ही डांट लगाई. रोहित शर्मा ने लाइव मैच के दौरान ही खराब गेंदबाजी को लेकर प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा की क्लास लगाई. वे उन दोनों की गेंदबाजी से नाखुश नजर आए. बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे थे.

रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध से क्या कहा?

दूसरे वनडे के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा पर अपना गुस्सा जाहिर किया. दरअसल, साउथ अफ्रीक की पारी के 37वें ओवर में मैथ्यू ब्रिट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई थी. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मैथ्यू ब्रिट्जके ने एक चौका मारा, जिसके बाद प्रसिद्ध ने एक डॉट बॉल फेंकी. प्रसिद्ध कृष्णा उस ओवर की 5वीं गेंद गेंदें फेंकने के लिए अपने बॉलिंग मार्क पर वापस जा रहे थे, इसी दौरान रोहित शर्मा उनके पास पहुंचे. रोहित शर्मा काफी देर कर प्रसिद्ध कृष्णा को समझाते हुए दिखाई दिए. उनके हाव-भाव और हाथ के इशारे से पता चलता है कि वे प्रसिद्ध की गेंदबाजी से खुश नहीं थे.  इसी दौरान हर्षित राणा भी वहां पर आग गए, जिसके बाद रोहित ने राणा की भी क्लास लगाई. रोहित ने दोनों गेंदबाजों को कुछ देर तक समझाया, फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना ओवर कंप्लीट किया.

सबसे महंगे रहे प्रसिद्ध कृष्णा

इस वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 10.2 की बेहद खराब इकॉनमी से रन लुटाए. हालांकि प्रसिद्ध ने 2 विकेट भी चटकाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर की गेंदबाजी में 85 रन दिए, जिसमें 1 नो बॉल और 2 वाइड गेंदें भी शामिल रहीं. वहीं, हर्षित राणा ने 10 ओवर में 70 रन देकर एक विकेट हासिल किया. कुलदीप यादव की फिरकी का जादू इस मैच में नहीं चल पाया. उन्होंने 10 ओवर में 78 रन देकर 1 विकेट लिया. अर्शदीप सिंह भारतीय टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

6 दिसंबर को सीरीज आखिरी मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में जीत के साथ इस सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली है. पहले मुकाबले में भारत ने 17 रन से जीत हासिल की थी. अब इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST