Rohit Sharma Dance Video: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (21 मार्च) को अपने फैंस के लिए स्पेशल इवेंट का आयोजन किया. इस इवेंट में मुंबई इंडियंस के सभी स्टार खिलाड़ी नजर आए, जिन्होंने फैंस के साथ मिलकर खूब मस्ती की. इस दौरान रोहित शर्मा बच्चों की तरह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खूब मजे करते आए. रोहित शर्मा ने रैपर डिवाइन के गाने पर जोरदार डांस भी किया. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो...
रोहित शर्मा का जोरदार डांस वायरल.
Rohit Sharma Dance Video: आईपीएल के नए सीजन से पहले 5 बार चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट रखा. इस इवेंट में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा समेत सभी स्टार खिलाड़ी पहुंचे. इस इवेंट में स्टार खिलाड़ियों ने खूब एन्जॉय किया. खासकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बेफिक्र अंदाज देखने को मिला. रोहित शर्मा ने अपने साथी खिलाड़ियों जैसे हार्दिक पांड्या, तिलक और सूर्यकुमार यादव के साथ खूब मस्ती की. रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ इवेंट में पहुंचे थे. इस इवेंट में रैपर डिवाइन ने जोरदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान रैपर डिवाइन के गाने पर रोहित शर्मा भी झूमते दिखाई दिए.
इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) रोहित शर्मा की बेटी समायरा का बेबी सिटिंग कर रहे हैं. वहीं, रोहित शर्मा अपने मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा ने डिवाइन के गाने ‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ पर जोरदार डांस किया. इस दौरान उन्होंने कुछ गजब के डांस मूव्स दिखाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के इवेंट में खूब मस्ती करते दिखाई दिए. उन्होंने स्मोक गन से अपने साथी खिलाड़ियों पर खूब धुएं उड़ाए. इस दौरान हार्दिक पांड्या भी उनके साथ एन्जॉय करते दिखाई दिए. रोहित शर्मा ने इस इवेंट में किसी बेफिक्र अंदाज में खिलाड़ियों और फैंस के साथ काफी एन्जॉय किया. मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियोज शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस को रोहित शर्मा का मस्ती भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
रोहित शर्मा 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए नेट्स में खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाला है. यह मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन रोहित शर्मा पर फैंस को नजरें टिकी होंगी. मुंबई इंडियंस की टीम कोशिश करेगी कि इस नए सीजन में जीत के साथ शुरुआत करें और एक बार ट्रॉफी उठाए. पिछले साल मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी, लेकिन फिर भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है.
Mainpuri Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाई की हत्या कराने वाली बहन…
राजस्थान के छोटे‑से कस्बे फलोदी से आए मयंक पुरोहित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025…
MI vs RCB weather Forecast: वानखेड़े की पिच, मुंबई की गर्मी और MI-RCB की वो…
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश में शोक…
Rajesh Khann: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने एक बार एक एक्ट्रेस को रोमांटिक…
Arshdeep singh Samreen Kaur: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री समरीन कौर…