<

Mainpuri Case: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उस रात क्या हुआ था? भाई की हत्या पर महिला बोली- ‘वो मेरा इलाज…’

Mainpuri Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाई की हत्या कराने वाली बहन ने बड़ा दावा किया है. उसने कहा कि जितेंद्र (प्रेमी) ने करण (भाई) को मारा नहीं था. दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. इसी दौरान धोखे से लग गई. महिला ने कहा कि गोली चली, लेकिन धोखे से चली. दोनों में हाथापई हुई तो मैं बचा रही थी.

Mainpuri Murder Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद महिला के भाई और प्रेमी में मारपीट हो गई. बाद में महिला के कहने पर उसके प्रेमी ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमी ने अपने भाई के साथ मिलकर शव को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे जंगल में ले जाकर फेंक दिया.

इसके बाद महिला ने पुलिस में अपने भाई करण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. हालांकि, जांच में पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. साथ ही महिला पूजा दूबे और उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया.

इस बीच पुलिस जब महिला को थाने लेकर पहुंची तो मीडियाकर्मियों ने इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल. महिला के इन सवालों के जवाब सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. 

भाई की हत्या कराने वाली बहन ने क्या दावा किया?

महिला ने बताया कि जितेंद्र (प्रेमी) ने करण (भाई) को मारा नहीं था. दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. इसी दौरान धोखे से लग गई. महिला ने कहा कि गोली चली, लेकिन धोखे से चली. दोनों में हाथापई हुई तो मैं बचा रही थी. भाई भी इसको (जितेंद्र) मारने में लगा था और ये भी मार रहा था. उसने बताया कि 12 से 1 बजे रात की यह घटना है.

पूजा ने कहा कि जितेंद्र प्रेमी नहीं था, वो मेरी किडनी में पथरी का इलाज करणे आता था. महिला ने कहा- ‘मेरी किडनी में गांठ है, उसकी दवाई चल रही है. वह उसी का इलाज करता था.’

हत्या की रात क्या हुआ था?

जानकारी के मुताबिक मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपनी बहन को छोड़ने उसके ससुराल मैनपुरी आया हुआ था. फर्रुखाबाद के करथिया गांव की पूजा दुबे की शादी करीब 15 साल पहले मैनपुरी के कुसमरा गांव निवासी दिलीप दुबे से हुई थी. दिलीप महाराष्ट्र के पुणे में आईटी कंपनी में काम करते है. दोनों के तीन बच्चे हैं.

करण मंगलवार को बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल कुसमरा गया था. रात अधिक होने के कारण वहीं रुक गया. रात में करीब 12 बजे जितेंद्र चुपके से पूजा से मिलने आया हुआ था और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. तभी करण की आंख खुल गई. उसने जितेंद्र के घर आने का विरोध किया तो दोनों आपस में भिड़ गए. जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पूजा के कहने पर उसने करण को गोली मार दी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत; 39 लोग अस्पताल पहुंचे

Gwalior Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास धान से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 18, 2026 08:51:59 IST

Petrol Diesel Price 18 October 2026: दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट, कहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल?

Petrol Diesel Price 18 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम लोगों के बजट को…

Last Updated: October 18, 2026 08:23:04 IST

Kolkata Chorbagan Stampede Update: अचानक बारिश, भीड़ और अंधेरा…चोरबागान पंडाल में कैसे बिगड़े हालात? चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…

Last Updated: October 18, 2026 07:48:56 IST

Navratri Day 8: आज महाअष्टमी पर ऐसे करें मां महागौरी की पूजा, बरसेगी माता रानी की कृपा! जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…

Last Updated: October 18, 2026 07:26:07 IST

Delhi Weather Today: बारिश की छुट्टी, निकली तेज धूप! 31°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें नोएडा-गुरुग्राम का हाल

Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…

Last Updated: October 18, 2026 07:11:20 IST

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST