<

IND vs AFG: रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे, टूट जाएगा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

IND vs AFG ODI Series: 13 जून (शनिवार) से भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के मैदान में खेला जाएगा. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस सीरीज में खेलते दिखाई देंगे. रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं और नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. हाल ही में रोहित शर्मा बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया. इसके बाद भारतीय टीम से जुड़ गए.

भारतीय क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच रोहित शर्मा के लिए भी खास होगा. वह पहले मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे.

रोहित शर्मा तोड़ेंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेलने उतरेंगे. इसी के साथ वह वनडे इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. जब रोहित शर्मा 13 जून को मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन की होगी. फिलहाल वनडे में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ हैं. उन्होंने भारत के लिए 39 साल 36 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था. अब रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं.

वर्ल्ड कप 2027 खेलना है टारगेट

रोहित शर्मा का अगला लक्ष्य भारत के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. वह अभी भारत के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं, जबकि टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट से चुके हैं. साल 2023 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को फाइनल में हार मिली थी. उस साल रोहित शर्मा का वनडे विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था. ऐसे में रोहित शर्मा अगला वर्ल्ड कप खेलना और जीतना चाहते हैं. इसके लिए वह लगातार अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…

Last Updated: October 12, 2026 23:21:07 IST

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

सुधा यादव को कर्नाटक की कमान, तमिलनाडु जाएंगे राजेंद्र अर्लेकर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…

Last Updated: October 12, 2026 21:57:53 IST

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST