<

Rohit Sharma Catch Video: रोहित शर्मा की चीते जैसी फुर्ती… शार्दुल की गेंद पर स्लिप में लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो

Rohit Sharma Catch Viral: रोहित शर्मा ने मुंबई बनाम उत्तराखंड के मैच के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते हुए एक शानदार कैच पकड़ा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वायरल वीडियो...

Rohit Sharma Catch Viral Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय खूब सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा रोहित शर्मा के बल्लेबाजी की नहीं, बल्कि फील्डिंग की हो रही है. शुक्रवार को रोहित शर्मा मुंबई की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरे. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए आए, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा. रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद उन्होंने फील्डिंग करते हुए एक शानदार कैच पकड़ा. रोहित शर्मा फर्स्ट स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे.

इसी दौरान बल्लेबाज के बल्ले से गेंद लगकर तेजी से आई. स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने फुर्ती से कैच को लपक लिया और फिर जश्न मनाने लगे. यह शानदार कैच उन्होंने मुंबई की गेंदबाजी के दौरान तीसरे ओवर में पकड़ा, जिसने टीम को पहली सफलता दिलाई. रोहित शर्मा के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मैदान में मौजूद दर्शक रोहित शर्मा का कैच देखकर खुशी से झूम उठे.

शार्दुल की गेंद पर पकड़ा कैच

इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 331 रन बनाए. उत्तराखंड की टीम 332 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी. उत्तराखंड की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज कमल सिंह और युवराज चौधरी बल्लेबाजी के लिए आए. मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए. शार्दुल की गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज कमल सिंह ने बल्ला घुमाया और गेंद बाहरी किनारे पर लग गई. इस दौरान फर्स्ट स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने फुर्ती जताई और तुरंत कैच लपक लिया. कैच पकड़ने के बाद रोहित शर्मा की खुशी देखने लायक थी. उन्होंने गेंद को हवा में उछालकर कैच लेने का जश्न मनाया. शार्दुल की गेंद पर रोहित शर्मा के कैच पकड़ते ही स्टेडियम में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. 

देखें कैच का वीडियो

गोल्डन डक पर आउट हुए रोहित शर्मा

शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वह अपना फेवरेट पुल शॉट खेलते हुए कैच आउट हुए. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद स्टेडियम खाली होने लगा था. कई लोगों ने स्टेडियम से जाना शुरू कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि कुछ फैंस नो-बॉल की मांग करते हुए अंपायरों से रोहित शर्मा को जीवनदान देने की मांग कर रहे थे.
बता दें कि बुधवार को रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. रोहित ने मुंबई बनाम सिक्किम के मैच में 155 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान रोहित शर्मा ने 18 चौके और 9 छक्के लगाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST