Rohit-Virat Next Match: रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-2 में खेलते नजर आएंगे. हालांकि इस बार भी रो-को के मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा. जानें विराट-रोहित अगला मैच कब-कहां खेलेंगे...
Rohit-Virat Next Match: विजय हजारे 2025-26 का धमाकेदार अंदाज में आगाज हो चुका है. बुधवार को टूर्नामेंट के पहले दिन कई टीमों के बीच मैच खेले गए, जिनमें कुल 22 खिलाड़ियों ने शतक लगाया. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन कई बड़े रिकॉर्ड टूटे और बने. भारत के स्टार खिलाड़ियों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इनमें भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित भी शामिल रहे. रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से सिक्किम के खिलाफ शतक लगाया. उन्होंने 94 गेंदों पर 155 रनों की पारी खेली.
वहीं, विराट कोहली ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की बड़ी पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिला. अब रो-को के फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा के अगले मैच का इंतजार रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट-रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में अगला मैच कब खेलेंगे? क्या उन मैचों का लाइव टेलीकास्ट होगा?
रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मैचों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. वह टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में खेलते नजर आएंगे, जो 26 दिसंबर को खेला जाएगा. इस दिन प्लेट और एलीट ग्रुप के कुल मिलाकर 19 मैच खेले जाएंगे. बता दें कि दिल्ली की टीम ग्रुप-डी में है, जबकि मुंबई की टीम ग्रुप-सी में है. फिलहाल दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर हैं. अब विराट कोहली और रोहित शर्मा 26 दिसंबर को खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि रो-को के फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी. इसका मतलब है कि फैंस रोहित-विराट को लाइव खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें, तो BCCI ने मुंबई और दिल्ली के दूसरे विजय हजारे मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करने की कोई तैयारी नहीं की है.
26 दिसंबर: दिल्ली बनाम गुजरात, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कर्नाटक.
26 दिसंबर: मुंबई बनाम उत्तराखंड, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 दिसंबर को होने वाले कुछ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. स्टार नेटवर्क की ओर से एक पोस्ट में कहा गया कि 26 दिसंबर दो मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा. Star Sports ने लिखा, ‘आप विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 शुक्रवार, 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे से देख सकते हैं. झारखंड बनाम राजस्थान JioHotstar और Star Sports Khel पर LIVE, और असम बनाम जम्मू-कश्मीर JioHotstar पर LIVE.’
बता दें कि बुधवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली के मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं हुआ था. इसकी वजह से फैंस काफी नाराज दिखाई दिए. दर्शकों का मानना है कि बीसीसीआई को लाइव मैच के टेलीकास्ट का इंतजाम कराना चाहिए. अब यह देखना है कि BCCI रो-को फैंस की इच्छा पूरी करता है या फिर नहीं. हालांकि अभी तक विराट-रोहित के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…
India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…
Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…
Ayodhya Ram Mandir Timing: 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे शुरू…