Live
Search
Home > क्रिकेट > एक साथ शुरू किया आईपीएल करियर, लेकिन किसने खेले सबसे ज्यादा मैच, रोहित या धोनी में से कौन आगे?

एक साथ शुरू किया आईपीएल करियर, लेकिन किसने खेले सबसे ज्यादा मैच, रोहित या धोनी में से कौन आगे?

MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पिछले 18 सालों से आईपीएल खेल रहे हैं. इन दोनों दिग्गजों ने साल 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद से लगातार इस टूर्नामेंट में खेलते आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसका आईपीएल करियर बेहतर रहा है?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 17, 2026 14:05:05 IST

Mobile Ads 1x1

MS Dhoni vs Rohit Sharma: महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा इन दोनों दिग्गजों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी बेहतरीन कप्तानी की है. एमएस धोनी और रोहित शर्मा साल 2007 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. इसके बाद साल 2008 में धोनी और रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर की शुरुआत की. साल 2008 के बाद से लेकर अभी तक ये दोनों दिग्गज आईपीएल में खेल रहे हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि इन 18 सीजन के दौरान एमएस धोनी ने रोहित शर्मा से ज्यादा मुकाबले खेले हैं. एमएस धोनी ने 2008 से लेकर 2025 तक आईपीएल में अभी तक कुल 278 मुकाबले खेले हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने इन 18 सालों में 272 मैच खेले हैं. जानें कैसा रहा दोनों दिग्गजों का करियर…

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का आईपीएल करियर काफी ज्यादा शानदार है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं. धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 278 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5,439 रन आए हैं. इसमें 24 अर्धशतक आए हैं. आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी काफी शानदार रही है. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है.

वहीं, अगर एमएस धोनी की कप्तानी की बात करें, तो आईपीएल में कुल 235 मैचों में टीम की कमान संभाली है. इसमें से 136 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है, जबकि 97 मुकाबलों में हार मिली है. कप्तान के तौर पर धोनी की जीत का प्रतिशत 57.87 है.

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल में अभी तक कुल 272 मैच खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 7,046 रन आए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है.

उनकी कप्तानी की बात करें, तो रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 158 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 87 मैचों में जीत मिली है, जबकि 67 में हार का सामना किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी का जीत प्रतिशत 55.06 है.

IPL 2026 में आएंगे नजर

एमएस धोनी और रोहित शर्मा 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. फिलहाल ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं. एमएस धोनी CSK की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते दिखाई देंगे, जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए बैटर के रूप में खेलेंगे.

MORE NEWS