<

पृथ्वी शॉ की वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का ऐलान हो गया है. ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शम्स मुलानी उपकप्तान होंगे. पृथ्वी शॉ की शानदार घरेलू प्रदर्शन के बाद टीम में वापसी हुई है. वहीं आयुष म्हात्रे चोट के कारण चयन से बाहर रहे.

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान बनाया गया है. घरेलू सत्र का पहला बड़ा टूर्नामेंट 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होगा. मुंबई के अनुभवी ऑलराउंडर शम्स मुलानी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. पिछले सीजन सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली वेस्ट जोन टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

वेस्ट जोन की टीम में मुंबई के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है. इनमें शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, शम्स मुलानी और युवा ऑलराउंडर मुशीर खान शामिल हैं. मुशीर को शानदार रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के बाद पहली बार वेस्ट जोन टीम में मौका मिला है. उन्होंने पिछले सीजन 446 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी लिए थे. वहीं पूर्व मुंबई सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की है. उन्होंने 11 पारियों में 537 रन बनाए, जिसमें चंडीगढ़ के खिलाफ 156 गेंदों पर खेली गई 222 रन की शानदार पारी भी शामिल रही.

आयुष म्हात्रे चोट के कारण नहीं चुने गए
मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग और कलाई की चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. इन्हीं चोटों की वजह से उन्हें आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. रिपोर्ट के अनुसार, ऋतुराज गायकवाड़ इस टूर्नामेंट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि उनका मानना है कि यह स्थान उनके रेड-बॉल क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त है.

स्पिन विभाग होगा वेस्ट जोन की सबसे बड़ी ताकत
वेस्ट जोन की विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हार्विक देसाई संभालेंगे, जबकि उर्विल पटेल बैकअप विकेटकीपर होंगे. स्पिन आक्रमण की अगुआई शम्स मुलानी और तनुष कोटियन करेंगे. इनके साथ बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई भी टीम का अहम हिस्सा होंगे. सिद्धार्थ ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 18.42 की औसत से 45 विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था. पिछले दलीप ट्रॉफी सीजन में वेस्ट जोन सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से हार गया था, हालांकि उस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा था. इस बार टीम उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST