<

Sachin Tendulkar Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं ‘किक्रेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर? कहां से करते हैं कमाई, जानें नेट वर्थ

Sachin Tendulkar Net Worth: आज क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का 53 जन्मदिन है. आज इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ से लेकर सब कुछ-

Sachin Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर जो एक जाने-माने क्रिकेटर है. उन्हें लोग किक्रेट का भगवान मानते हैं. सचिन ने ही क्रिकेट को इतनी उंचाईयों पर पहुंचाया. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने 200 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और 100 शतक भी लगाएं है. वो सिर्फ खेल जगत में ही नहीं बल्कि नेट वर्थ के मामले में भी काफी आगे हैं. आइए जानते हैं कि वो कितने करोड़ के मालिक है.

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट छोड़े 13 साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी आज भी उनकी कमाई नहीं रुक रही वो आज भी काफी ज्यादा कमाते हैं. सचिन तेंदुलकर एक ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 शतक लगाए हैं और आज भी उन्हें BCCI से 70 हजार रुपये मिलते हैं. ऐसे में आज उनके बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं कि वो कहां से कमाई करते हैं.

सचिन तेंदुलकर नेट वर्थ (Sachin Tendulkar Net Worth)

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Net Worth in Indian Rupees) की नेट वर्थ के बारे में लोग जानने के लिए उत्सुक हैं. आपको बता दें कि वो ज्यादातर विज्ञापन के जरिए से कमाते हैं और उन्होंने बहुत सी कंपनी में इंवेस्टमेंट की है जिसका उन्हें अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन ने 16 साल की उम्र में किक्रेट खेलना शुरु किया था और 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज के समय में सचिन तेंदुलकर की कुल नेट वर्थ करीब 1472 करोड़ रुपये है. पहले उन्होंने किक्रेट से कमाया और अब वो ऐड्स से कमा रहे हैं. आपको बता दें कि वो सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट से ही 20-22 करोड़ कमा लेते हैं. साथ ही उन्होंने बहुत से स्टार्टअप और कंपनियों में पैसा लगाया जहां से उन्हें रिटर्न मिलता है. साथ ही मुंबई-बेंगलुरु में ‘तेंदुलकर्स’ नाम से उनके रेस्टोरेंट भी हैं.

कहां पर रहते हैं सचिन? (Sachin Tendulkar Property)

सचिन तेंदुलकर के पास मुंबई के बांद्रा में एक बेहद ही आलिशान तीन मंजिला बंगला है और वो उसमें रहते हैं. साथ ही उनका एक 8 करोड़ का फ्लैट भी है और तो और उनके पास केरल में भी जमीन है.

सचिन तेंदुलकर कार कलेक्शन (Sachin Tendulkar Car Collection)

सचिन तेंदुलकर के पास एक से बढ़के एक कार है. उनमें शामिल है Ferrari 360 Modena जो 2 करोड़ की है और एक है Nissan GT-R और BMW 750 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं. आज के समय में वो जिन कंपनी का विज्ञापन करते हैं वो है Bank of Baroda, Havells, Spinny, Apollo Tyres और Luminous.
 

 
 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST