Rapist Reynhard Sinaga Full Story: अक्सर आपने सुना होगा कि यहां महिला का दुष्कर्म हो गया वहाँ महिला के साथ छेड़छाड़ हुई. लेकिन क्या आपने कभी सुना की पुरुषों के साथ भी ये घिनौना काम हो सकता है? जी हाँ! ये सिर्फ कहने वाली बात नहीं है, ऐसा सच में हुआ है. आज हम आपको ब्रिटेन के सबसे खतरनाक रेपिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं.
most dangerous rapist
Rapist Reynhard Sinaga Full Story: अक्सर आपने सुना होगा कि यहां महिला का दुष्कर्म हो गया वहाँ महिला के साथ छेड़छाड़ हुई. लेकिन क्या आपने कभी सुना की पुरुषों के साथ भी ये घिनौना काम हो सकता है? जी हाँ! ये सिर्फ कहने वाली बात नहीं है, ऐसा सच में हुआ है. आज हम आपको ब्रिटेन के सबसे खतरनाक रेपिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं. ये एक ऐसा रेपिस्ट है जिसने लड़की नहीं बल्कि 190 आदमियों को अपनी हवस का शिकार बनाया. बता दें कि रेइनहार्ड सिनागा नाम के इस व्यक्ति ने 190 से ज़्यादा पुरुषों को अपना शिकार बनाया है. 36 साल के रेइनहार्ड पर फिलहाल 159 यौन अपराधों का आरोप है, जिनमें से 136 मामले रेप के हैं. इस रेपिस्ट का चेहरा और नाम इसलिए सार्वजनिक किया गया ताकि दूसरे पुरुष, जो शायद उसके शिकार बने हों, खुलकर सामने आ सकें. वहीं अब सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
बताया जाता है कि ब्रिटेन में, एक अदालत ने इंडोनेशियाई मूल के नागरिक रेइनहार्ड सिनागा को चार अलग-अलग मुकदमों में 136 बार रेप, 8 बार रेप की कोशिश और 14 बाकी यौन अपराधों का दोषी पाया है. मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि दरिंदे रेइनहार्ड पूरे ब्रिटेन का, और शायद पूरी दुनिया का सबसे खतरनाक रेपिस्ट है. बता दें कि ब्रिटेन में सबसे ज्यादा रेप करने वाले इस शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इतना ही नहीं मांग ये भी उठी है कि उम्रकैद को वर्षों में बदला जाए और इसे सालों के हिसाब से समझाया जाए.
जानकारी के मुतस्बीक ये दरिंदा यानी रेइनहार्ड खास तौर पर उन आदमियों को अपना निशाना बनाता था जो समलैंगिक नहीं थे. ऐसे पुरुषों की पहचान करने के लिए वो एक सोची-समझी साजिश रचता था; दरअसल वो नाइटक्लब के बाहर खड़ा होकर संभावित शिकारों की तलाश करता था, और उन्हें शराब व एक मज़ेदार शाम का वादा करता था. बाद में, वो उनके ड्रिंक्स में नशीली दवाएं मिला देता था और फिर उनका रेप करता था. होश में आने पर, उसके बहुत कम शिकारों को यह याद रहता था कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है.
बताया जाता है कि इंडोनेशियाई का रहने वाला ये शख्स मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में PhD कर रहा था. बातचीत के दौरान वो बेहद सीधा-सादा और भरोसेमंद लड़का बनकर रहता था ताकि किसी को भी उस पर किसी भी तरह का शक न हो. इस दरिंदे नहीं कई सालों तक लगातार मर्दों का दुष्कर्म किया. लेकिन ये खेल ज्यादा समय तक नहीं टिक सका क्योंकि रेइनहार्ड 2017 तक पकड़ा नहीं गया था. हुआ यह कि रेप के दौरान उसके शिकारों में से एक को होश आ गया; वो किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी को पकड़ लिया.
वहीँ पकड़े जाने के बाद जब उसके मोबाइल फोन की तलाशी ली गई, तो पता चला कि उसके पास हर एक रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद थी. इतना ही नहीं वो सैकड़ों घंटों का फुटेज था. इन सबूतों के आधार पर, पुलिस यह साबित कर पाई कि रेनहार्ड ने सैकड़ों बलात्कार किए थे. इसके बाद कानूनी कार्रवाई बिना किसी रुकावट के चलती रही, और सिर्फ़ दो सालों के अंदर सभी गवाहों और सबूतों को इकट्ठा करने के बाद रेनहार्ड को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई. शुरू में, इस मामले की जानकारी मीडिया में देने पर रोक थी; हालाँकि, इस नौजवान के खिलाफ़ लोगों में इतना ज़्यादा गुस्सा भड़का कि आखिरकार उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी गई.
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…