Arjun Tendulkar Net Worth: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का तारीख तय हो गई है. कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी. अब कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में जानें इस कपल की नेटवर्थ...
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की नेटवर्थ.
Arjun Tendulkar Net Worth: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर पर शहनाई बजने वाली है. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक (Sania Chandhok) की शादी होने जा रही है. सानिया चंडोक देश के बड़े बिजनेसमैन के घराने से ताल्लुक रखती हैं. वह मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. इसी साल अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी के कार्ड भी बंटने शुरू हो गए हैं. मंगलवार (10 फरवरी) को सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की और बेटे की शादी के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया जा चुका है. ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कपल की नेटवर्थ और कमाई जानने को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक की नेटवर्थ…
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) असल जिंदगी में करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. 26 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने रईस परिवार में जन्म लेने के बाद भी क्रिकेट में खुद के दम पर अलग पहचान बनाई. वह भारतीय घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग टूर्नामेंट में खेलते हैं. फिलहाल बाएं हाथ के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा हैं. उनकी कुल संपत्ति में IPL की सैलरी का भी बड़ा हिस्सा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ 21-22 करोड़ रुपये है.
अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से ही मुंबई के लिए IPL खेल रहे हैं. इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद अगले साल 2022 में उनका प्राइस बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया, लेकिन उन्हें 2023 में डेब्यू करने का मौका मिला. उसके बाद से साल 2025 तक अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन IPL 2026 में वे लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. IPL 2026 से पहले LSG ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड के जरिए अर्जुन तेंदुलकर को अपनी स्क्वाड में शामिल किया था. फिलहाल उनका प्राइस 30 लाख रुपये है. अर्जुन तेंदुलकर अभी तक IPL कॉन्ट्रैक्ट से लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुके हैं.
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू आई8, मर्सिडीज-एएमजी सी36, किआ कैरेंस, पोर्श कायेन, फेरारी 360 मोडेना जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. फिलहाल अर्जुन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 19-ए पैरी क्रॉस रोड बंगले में रहते हैं, जो मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है.
अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर हैं. सानिया भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रवि घई (Ravi Ghai) की पोती हैं. उनकी फैमिली ग्रेविस ग्रुप (Graviss Group) की मालिक है, जिसका अनुअल रेवेन्यू 624 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके परिवार का बिजनेस फाइव स्टार होटल से लेकर आइसक्रीम बिजनेस तक फैला हुआ है. इतने रईस परिवार से होने का बावजूद सानिया चंडोक ने खुद की अलग पहचान बनाई. मौजूदा समय में सानिया चंडोक मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा एंड स्टोर चला रही हैं. सानिया चंडोक मुंबई में ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर’ (Mr. Paws) की डायरेक्टर हैं. वैसे तो सानिया चंडोक अरबों की प्रॉपर्टी की उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उनकी व्यक्तिगत आय अलग है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चंडोक की पर्सनल नेटवर्थ 2-5 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.
ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…
Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया…
व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…
UP SI Recruitment 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा विज्ञापित…
Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…
Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…