Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 WC Record: पाकिस्तानी बल्लेबाज के निशाने पर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ इतने रन दूर

T20 WC Record: पाकिस्तानी बल्लेबाज के निशाने पर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ इतने रन दूर

T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के पास विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अगर 100 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो कोहली का रिकॉर्ड टूट जाएगा.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 21, 2026 12:31:24 IST

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब 21 फरवरी से टूर्नामेंट का सुपर-8 राउंड शुरू होगा. अभी तक सिर्फ एक बल्लेबाज इस विश्व कप में 200 रनों का आंकड़ा पार कर पाया है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की, जिन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अब साहिबजादा फरहान की नजरें भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड पर है. विराट कोहली ने साल 2014 में एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है. इस राउंड में पाकिस्तान की टीम 3 मुकाबले खेलने वाली है.

ऐसे में साहिबजादा फरहान के पास विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. फिलहाल साहिबजादा फरहान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 पारियों में 220 रन बनाए हैं. फरहान ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 47 रन बनाए थे. इसके बाद यूएसए के खिलाफ फरहान ने 73 रनों की शानदार पारी खेली थी. फिर भारत के खिलाफ फरहान का खाता नहीं खुल पाया था, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्होंने शतक लगा दिया था. साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे. इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगे साहिबजादा फरहान?

12 साल पहले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. कोहली ने उस टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 319 रन बनाए थे. इस दौरान कोहली के बल्ले से 4 अर्धशतक आए थे. वहीं, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साहिबजादा फरहान ने 220 रन बना लिए हैं. विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए साहिबजादा फरहान को 100 रनों की जरूरत है. अभी फरहान के पास इस वर्ल्ड कप में कम से कम तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा. इन 3 मैचों में 100 रन बनाकर फरहान के पास कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. वहीं, अगर पाकिस्तान के टीम सेमीफाइनल या फाइनल में जाती है, तो उनके पास ज्यादा मौके होंगे.

एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन

  • 319- विराट कोहली (भारत)
  • 317- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)
  • 303- बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • 302- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • 296- विराट कोहली (भारत)

पाकिस्तान का सुपर-8 शेड्यूल

पाकिस्तान की टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है. इस राउंड में पाकिस्तान की टीम कुल 3 मुकाबले खेलने वाली है. सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी खेला जाएगा. इसके बाद 24 फरवरी को पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा. फिर पाकिस्तान का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ होगा. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 WC Record: पाकिस्तानी बल्लेबाज के निशाने पर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ इतने रन दूर

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 21, 2026 12:31:24 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS