Sai Sudarshan Replacement Option: साई सुदर्शन के चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होने की संभावना है. उनकी जगह सरफराज खान और शेख रशीद में से किसी एक को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं क्या है दोनों की खासियत.
साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट कौन कौन?
Sai Sudarshan Replacement Option: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लग सकता है. साई सुदर्शन का चोट के कारण इस सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है. 24 साल के साई सुदर्शन को 28 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी जगह फिटनेस पर निर्भर थी. पैर के अंगूठे की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम से खेलने की मंजूरी मिलना मुश्किल है. अब उनकी जगह कौन ले सकता है, आइए समझते हैं.
साई सुदर्शन के बाहर होने की कारण उनकी जगह लेने के लिए दो खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान और आंध्र प्रदेश के युवा बल्लेबाज शेख रशीद इस रेस में सबसे आगे हैं. सरफराज भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन्होंने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में दो अर्धशतक लगाए थे. वह पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट से गुजर रहे हैं.
शेख रशीद पर भी सेलेक्टर्स की नजर
21 साल के शेख रशीद को भी रविवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. रशीद 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के पांच मुकाबले खेल चुके हैं. वह जून-जुलाई में इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका भी गए थे. वहां गाले में खेले गए दो अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने पहले मैच में 63 और 20 रन बनाए, जबकि दूसरे मुकाबले में 45 रन की पारी खेली. सेलेक्टर्स काफी समय से इस युवा बल्लेबाज पर नजर बनाए हुए हैं.
सरफराज अनुभवी, लेकिन रशीद को मिल सकता है मौका
सरफराज खान को स्पिन गेंदबाजी खेलने के मामले में ज्यादा अनुभवी माना जाता है और उनके बल्लेबाजी आंकड़े भी रशीद से बेहतर हैं. हालांकि, इसके बावजूद रशीद को मौका मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता. पूर्व भारत अंडर-19 खिलाड़ी रशीद ने 29 फर्स्ट क्लास मैचों की 47 पारियों में 1,959 रन बनाए हैं. उनका औसत 46.64 है, जिसमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांच मैचों में 71 रन बनाए थे.
Delhi Protest Traffic Diversion:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से रेलवे स्टेशन,…
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…