<
Categories: खेल

Saina Nehwal Retirement: ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने लिया संन्यास, इस इंजरी ने किया बैडमिंटन छोड़ने को मजबूर

Saina Nehwal Retirement: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने घुटने की बीमारी के कारण अपने शानदार करियर को अलविदा कहने का फैसला लिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर खेल से संन्यास ले लिया है. जानें वजह...

Saina Nehwal Retirement: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया है. ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने आधिकारिक तौर पर अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. साइना ने बताया कि घुटने की बीमारी की वजह से उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है. उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में सिंगापुर ओपन में खेला था. हालांकि उस समय साइना नेहवाल ने अपने रिटायरमेंट के बारे में कुछ नहीं बताया था. सोमवार को आधिकारिक बयान के साथ उन्होंने भारतीय खेल जगत के एक सुनहरे अध्याय का समापन किया.

साइना ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था. मैंने अपनी शर्तों पर खेल शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे औपचारिक घोषणा जरूरी नहीं लगी.’ उन्होंने साफ किया कि अब वह अपनी शारीरिक बीमारी के कारण खेल नहीं सकती हैं. ऐसे में अपने करियर का अंत कर देना ही ठीक है.

क्या है साइना के रिटायरमेंट का वजह?

साइना नेहवाल ने अपने रिटायरमेंट के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने बताया कि उनके घुटने की स्थिति काफी खराब हो गई. साइना ने कहा, ‘घुटनों का कार्टिलेज (नरम हड्डी) पूरी तरह से खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस (Arthritis) से जूझ रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहने के लिए हर दिन 8 से 9 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होती है. ऐसे में अभी उनकी जो स्थिति है, उसमें घुटने महज एक-दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद ही सूज जाते थे. साइना नेहवाल ने कहा, ‘मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ बता दिया था कि अब इसे जारी रखना बहुत मुश्किल है.’

कब लगी थी चोट?

साल 2016 के रियो ओलंपिक के दौरान साइना नेहवाल के करियर में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया. दरअसल, इस ओलंपिक के दौरान साइना को घुटने में चोट लगी, जिससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ा. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और चोट से उबरकर साल 2017 में वर्ल्ड विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता. इसके बाद 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया.

बता दें कि साइना नेहवाल ओलंपिक विजेता भी रह चुकी हैं. पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. उस समय वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं. उन्होंने 3 ओलंपिक गेम्स में भारता का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा साइना ने साल 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST