<

‘मैदान पर भाईचारा नहीं…’, विवादित रन आउट पर भड़के पूर्व पाक कप्तान, सलमान आगा को सुनाई खरी-खोटी; बांग्लादेश को भी घेरा

PAK vs BAN: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के दूसरे वनडे मुकाबले में मेहदी हसन मिराज ने खेल भावना के विपरीत जाकर सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया. इस रन आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.

Salman Agha Controversial Run Out: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में एक बड़ा विवाद हो गया, जिसके बाद खेल भावना को लेकर बहस छिड़ी हुई है. दरअसल, 13 मार्च को दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने विवादित तरह से रन आउट कर दिया. उस समय पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थे. सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान 39वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट लगाया. इसके बाद गेंदबाज ने गेंद को पकड़ने के लिए क्रीज से बाहर निकला और सलमान आगा से टकराया.

पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा को लगा कि खेल रुका हुआ है और वो गेंद को उठाकर मिराज को वापस देने के लिए झुके. इसी दौरान बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने फुर्ती दिखाई और गेंद को छीनकर सीधा स्टंप्स पर मार दिया. इससे सलमान आगा को आउट दे दिया गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. अब इसी विवादित रन आउट को लेकर क्रिकेट जगत में बहस छिड़ी हुआ है. इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का भी तीखा बयान आया है, जिससे यह विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया है. पूर्व पाक कप्तान का कहना है कि मैदा पर भाईचारा नहीं चलता है.

पूर्व पाक कप्तान ने अपने ही खिलाड़ी को सुनाया

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा ने कहा कि विवादित रन आउट के लिए बांग्लादेशी टीम की आलोचना की. साथ ही उन्होंने अपने देश के खिलाड़ी सलमान आगा की भी क्लास लगाई. रमीज राजा ने कहा कि मैदान पर कोई भाईचारा नहीं होता है. पूर्व पाक कप्तान ने आगे कहा कि आज के दौर में क्रिकेट बदल चुका है. आज की टीमें मौका देखते ही विपक्षी टीम पर हमला कर देती हैं. रमीज राजा का कहना है कि जो भी हुआ वो खेल भावना के खिलाफ था, लेकिन मेहदी हसन मिराज के पास रन आउट करने का पूरा अधिकार था. इस दौरान पूर्व पाक कप्तान ने सलमान आगा को सलाह दी कि मैदान पर विपक्षी टीम के साथ ऐसा नहीं रते हैं. मैदान पर दोस्ती की कोई जगह नहीं है. हालांकि उनका कहना है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को थोड़ा बेहतर व्यवहार करना चाहिए था.

रन आउट होने पर भड़के सलमान आगा

बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान आगा को रन आउट करने के बाद तुरंत अपील की. यह देखकर सलमान आगा हैरान रह गए, क्योंकि वह सिर्फ गेंदबाज की मदद कर रहे थे. इसको लेकर सलमान आगा और मिराज के बीच तीखी बहस हुई है. फिर ऑन-फील्ड अंपायर ने इस रन आउट का फैसला थर्ड अंपायर को सौंप दिया. थर्ड अंपायर ने सलमान आगा को रन आउट करार दिया, क्योंकि गेंद डेड घोषित नहीं हुई थी. अंपायर के इस फैसले से पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा नाखुश नजर आए. उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट जमीन पर फेंक दिए और वापस पवेलियन लौट गए.

कैसा रहा मैच?

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन (DLS Method) से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद बांग्लादेश की टीम टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. हालांकि बांग्लादेश की पारी के दौरान मौसम खराब होने के कारण खेल रुक गया था. इसके चलते ओवर में कटौती की गई थी और बांग्लादेश को 243 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में बांग्लादेश 114 रन पर ही ढेर हो गई. इसी के साथ यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST