<

क्या शुभमन गिल ने संजू सैमसन को फोटो से हटाया? क्यों मचा है बवाल, यहां जानें सच्चाई

एक फोटो को लेकर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में संजू सैमसन को फोटो से हटाकर शेयर किया है.

भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर जश्न की कई तस्वीरें शेयर कीं. इसी दौरान एक फोटो को लेकर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को फोटो से हटाकर शेयर किया है. इस दावे के बाद गिल को इंटरनेट पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
दरअसल, भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ टीम फोटो पोस्ट की थी. गिल द्वारा शेयर की गई तस्वीर में कुछ खिलाड़ी नजर आ रहे थे, लेकिन उसमें संजू सैमसन दिखाई नहीं दे रहे थे. इसी बात को लेकर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि गिल ने फोटो एडिट करके सैमसन को हटा दिया. देखते ही देखते यह मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

क्या गिल ने सच में एडिट की फोटो

हालांकि बाद में जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो असली सच्चाई कुछ और ही निकली. पता चला कि सोशल मीडिया पर जिन दो तस्वीरों की तुलना की जा रही थी, वे एक ही फोटो के एडिटेड वर्जन नहीं थीं. दरअसल ये जश्न के दौरान अलग-अलग समय पर ली गई दो अलग तस्वीरें थीं. एक फोटो में कुछ खिलाड़ी आगे खड़े थे, जबकि दूसरी फोटो में खिलाड़ियों की पोजिशन बदल गई थी, जिसकी वजह से सैमसन उस फ्रेम में दिखाई नहीं दे रहे थे.

सब गलतफहमी थी

इतना ही नहीं, टीम के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी उसी एंगल से ली गई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें सभी खिलाड़ी एक साथ नहीं दिख रहे थे. इससे साफ हो गया कि फोटो एडिट करने वाला दावा पूरी तरह भ्रामक था. आखिरकार यह विवाद सिर्फ सोशल मीडिया की गलतफहमी साबित हुआ.शुभमन ने किसी भी तरह से संजू सैमसन को फोटो से हटाया नहीं था, बल्कि वायरल हो रही तस्वीरें अलग-अलग फ्रेम की थीं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST