54
नई दिल्ली. पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम में निराशा का माहौल देखने को मिला. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी की हद पार कर दी. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की पत्नी को टीम की हार के बाद ऑनलाइन ट्रोलिंग और गालियों का सामना करना पड़ा.
हार के बाद जहां टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कप्तान के परिवार को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पत्नी ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को गालियां देने से पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत जाएगा. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. कई पूर्व क्रिकेटरों और समझदार फैंस ने भी उनकी वाइफ के साथ हुई इस तरह की हरकतों की आलोचना की.

कई फैंस ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि आलोचना प्रदर्शन की होनी चाहिए, न कि निजी जिंदगी की. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किस तरह खिलाड़ियों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकता है. पाकिस्तान में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है. ऐसे में फैंस की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा होती हैं. लेकिन ऐसा व्यवहार किसी को शोभा नहीं देता. हालांकि, फैंस को अभी टीम से उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए.
अभी भी क्वालीफाई कर सकता है पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है. वह भी भी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. इसके लिए उसे बाकी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और नेट रन रेट बेहतर करना होगा. साथ ही इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम या अन्य प्रतिद्वंद्वी टीमों की हार भी जरूरी होगी.