<

बिहार की बेटी का कमाल… लड़कों की टीम की कप्तान बनी 16 साल की क्रिकेटर, जानें कौन हैं सलोनी कुमारी?

Who Is Saloni Kumari: ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी बिहार की धरती से आए हैं. ये खिलाड़ी आज दुनिया में अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. इसी तरह बिहार से एक युवा महिला क्रिकेटर स्टार बनकर उभरती दिखाई दे रही है. जानें कौन हैं सलोनी कुमारी...

Who Is Saloni Kumari: भारत में अब पुरुष क्रिकेट के अलावा महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. अक्सर क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल कहा जाता है, लेकिन अब महिलाओं ने क्रिकेट बढ़-चढ़कर भाग लेना शुरू कर दिया है. इसी तरह की एक कहानी बिहार के नालंदा से सामने आई है. बिहार के नालंदा में ‘महंथ द्वारकानाथ क्रिकेट टूर्नामेंट’ खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 25 टीमें खेल रही हैं. यह पुरुष क्रिकेटर्स का टूर्नामेंट है, लेकिन एक टीम की कमान महिला क्रिकेटर को सौंपी गई है. इस टूर्नामेंट में खेल रही परबलपुर की टीम की कमान सलोनी कुमारी संभाल रही हैं, जिन्होंने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. सलोनी लड़कों की टीम की कप्तानी कर रही हैं. लीग स्टेज में सलोनी की अगुवाई में परबलपुर की टीम ने 3 मैच खेले, जिनमें से हर मुकाबले में जीत हासिल की. युवा महिला खिलाड़ी सलोनी की टीम टूर्नामेंट में सबसे ऊपर है. सलोनी की उम्र सिर्फ 16 साल है. वह अपने टैलेंट के दम पर क्रिकेट में एक नया चैप्टर लिखने की कोशिश कर रही हैं. जानें कौन हैं युवा क्रिकेटर सलोनी कुमारी…

कौन हैं सलोनी कुमारी?

सलोनी कुमारी नालंदा के परबलपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता नवल किशोर सिंह एक चिकन विक्रेता हैं. 16 वर्षीय सलोनी खुद से ज्यादा उम्र के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रही हैं. सलोनी ने बताया कि वह ‘महंथ द्वारकानाथ क्रिकेट टूर्नामेंट’ में ‘जेबीकेएनएस परबलपुर’ (JBKNS) टीम की कप्तानी कर रही हैं. सलोनी ने बताया कि वह बचपन से भैया लोगों के साथ क्रिकेट खेल रही हैं. उन्होंने सिर्फ 6-7 साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था. सलोनी ने बताया कि वह भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करना चाहती हैं. पिछले साल बिहार की अंडर-19 महिला टीम में सलोनी का सिलेक्शन भी हुआ था. सलोनी का कहना है कि वह अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) जाने की तैयारी कर रही हैं, फिर वहां से भारत के लिए खेलना चाहती हैं. फिलहाल सलोनी 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन उनका ज्यादा इंटरेस्ट क्रिकेट खेलने में है. उनके भाई और पिता भी उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं, जिसके चलते वो आज इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं. सलोनी अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना को अपना आदर्श मानती हैं.

टूर्नामेंट में सलोनी का प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट के सह आयोजक खुशदिल कुमार ने बताया कि सलोनी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सलोनी ने अपनी टीम को लगातार 3 मैच जिताकर पहले नंबर पर पहुंचाया है. खुशदिल कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी लड़के हैं. इसके बावजूद सलोनी इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं. सलोनी ने इस टूर्नामेंट के 1 मुकाबले में 17 रन बनाए. इसके अलावा सिर्फ 4 गेंदों पर 4 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए. टूर्नामेंट के सह आयोजक खुशदिल ने सलोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनके आगे बढ़ने की कामना की.

आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

सलोनी के पिता नवल किशोर सिंह परबलपुर में चिकन का स्टॉल लगाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. सलोनी की कोचिंग के लिए भी पिता के पास पैसे नहीं थे. वह किसी तरह 10 हजार रुपये महीना भेजकर सलोनी को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ट्रेनिंग दिला रहे है. सलोनी का सपना है कि वह इस साल नेशनल लेवल पर खेले. फिलहाल सलोनी बिहार की महिला अंडर-19 का हिस्सा है. बता दें कि सलोनी सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में काफी अच्छी है. इसके अलावा सलोनी को बाइक और बुलेट चलाना भी पसंद है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Watch Video: 18 साल पहले दादी ने देखा था सपना, पोते ने किया पूरा; हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Hapur Viral Video: हापुड़ में हीरा राणा 18 साल पुराना दादी का सपना पूरा करने…

Last Updated: November 13, 2026 14:12:39 IST

Microsoft Outage Alternatives: Microsoft Outlook, Teams और Office 365 की जगह इस्तेमाल करें ये 7 Alternative Tools, जानें पूरी लिस्ट

Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…

Last Updated: November 13, 2026 13:36:59 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST