<
Categories: विदेश

फोटो लेने की जिद पड़ी भारी! स्नो लेपर्ड ने पर्यटक पर किया जानलेवा हमला, खतरनाक VIDEO देख कांप उठे लोग

Snow Leopard Viral Video: अक्सर हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलती कर देते हैं,जो हमारे जान पर भारी पड़ जाता है,सोशल मीड़िया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे स्नो लेपर्ड के साथ फोटो लेने की जिद एक महिला पर भारी पड़ जाती है.

Snow Leopard Viral Video: चीन में एक पर्यटक महिला के साथ बड़ा और खतरनाक हादसा हो गया. दुर्लभ प्रजाति के स्नो लेपर्ड के पास जाकर फोटो लेने की कोशिश महिला को भारी पड़ गई. यह घटना चीन के शिनजियांग प्रांत के कोकटोकाय कस्बे में बीते शुक्रवार को सामने आई, जहां महिला स्की ट्रिप पर गई हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला अपने दोस्तों के साथ स्की ट्रिप के बाद होटल लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक स्नो लेपर्ड दिखाई दिया. जानवर को देखकर महिला उत्साहित हो गई और बिना खतरे का अंदाजा लगाए गाड़ी से उतरकर उसके पास फोटो लेने चली गई. तभी अचानक स्नो लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया.

खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल महिला बर्फ पर बिना हिले-डुले पड़ी है, जबकि स्नो लेपर्ड उसके बिल्कुल पास बैठा हुआ नजर आ रहा है. एक अन्य वीडियो में आसपास मौजूद लोग महिला की मदद करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं.

समय पर इलाज से बची जान

हमले के बाद महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है. राहत की बात यह रही कि समय रहते मदद मिलने से उसकी जान बच गई.

जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने कहा कि आम नागरिक और पर्यटक जंगली जानवरों के सामने आने पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें. जानवरों से दूरी बनाए रखें और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें.

सोशल मीडिया पर गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने महिला को गैर-जिम्मेदार बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘जंगली जानवरों को उनके इलाके में परेशान मत करो.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘उनकी सीमा में घुसना ही सबसे बड़ी गलती है.’

दुनिया में सिर्फ 4,000 से 6,500 स्नो लेपर्ड बचे

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के अनुसार, पूरी दुनिया में स्नो लेपर्ड की संख्या महज 4,000 से 6,500 के बीच है. इनमें से लगभग 60 प्रतिशत चीन में पाए जाते हैं. स्नो लेपर्ड को ‘पहाड़ों का राजा’ भी कहा जाता है और यह ब्लू शीप, आइबेक्स, जंगली भेड़ और छोटे स्तनधारियों का शिकार करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST