Live
Search
Home > क्रिकेट > टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद संजू सैमसन का बयान, सचिन तेंदुलकर को दिया क्रेडिट, कोच गौतम गंभीर का जिक्र भी नहीं किया

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद संजू सैमसन का बयान, सचिन तेंदुलकर को दिया क्रेडिट, कोच गौतम गंभीर का जिक्र भी नहीं किया

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया और जीत भी दिलाई. मैच के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर और पूर्व क्रिकेटर्स को अपने गेम का क्रेडिट दिया लेकिन गंभीर का नाम एक बार भी नहीं लिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-08 23:34:51

Mobile Ads 1x1
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड  को हराकर आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. जिन्होंने टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया और जीत भी दिलाई. मैच के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर और पूर्व क्रिकेटर्स को अपने गेम का क्रेडिट दिया लेकिन गंभीर का नाम एक बार भी नहीं लिया.
 
मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा, “यह किसी सपने जैसा लग रहा है. मैं बहुत खुश और आभारी हूं. इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं, भावनाएं भी बयां नहीं कर पा रहा हूं. मेरे तीन अर्धशतकों के पीछे की सोच की बात करें तो सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले ही हो गई थी. जब मैं 2024 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा था लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, तब भी मैं लगातार खुद को खेलते हुए और अच्छा प्रदर्शन करते हुए कल्पना करता था और उसी पर मेहनत करता रहा. मैं ठीक वही करना चाहता था जो इस टूर्नामेंट में कर पाया.
 
सचिन और पूर्व क्रिकेटर्स से सीखा

संजू ने आगे कहा, “न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था. मेरे सपने जैसे बिखर गए थे और मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं. लेकिन शायद भगवान की कुछ और ही योजना थी. मैंने सपने देखने की हिम्मत की और उसी का मुझे इनाम मिला. कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क किया और मेरी मदद करने की कोशिश की. पिछले कुछ महीनों से मैं लगातार सचिन सर के संपर्क में था. मैंने उनसे बात की और उनसे लंबी-लंबी चर्चा हुई. उनसे मार्गदर्शन मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है. मैं उन सभी लोगों का बेहद आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया.
 
गंभीर को नहीं दिया क्रेडिट

आगे के लक्ष्यों पर सैमसन ने कहा, “अभी के लिए यह उपलब्धि ही मेरे लिए बहुत बड़ी है. मैं फिलहाल इस पल का आनंद लेना चाहता हूं. कुछ दिनों बाद सोचूंगा कि आगे क्या करना है.” इस पूरे बयान में संजू सैमसन ने गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर का नाम नहीं लिया. इसकी चर्चाएं अब तेजी से शुरू हो गई है.

MORE NEWS