Live
Search
Home > क्रिकेट > पाकिस्तान से मिली हार के बाद श्रीलंका को बड़ा झटका! कोच सनथ जयसूर्या ने लिया इस्तीफा देने का फैसला, कैसा रहा कार्यकाल?

पाकिस्तान से मिली हार के बाद श्रीलंका को बड़ा झटका! कोच सनथ जयसूर्या ने लिया इस्तीफा देने का फैसला, कैसा रहा कार्यकाल?

Sanath Jayasuriya: शनिवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका को सुपर-8 के मुकाबले में 5 रन से हरा दिया. इस हार के बाद श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनका कार्यकाल कैसा रहा...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-01 10:55:17

Mobile Ads 1x1

Sanath Jayasuriya News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबान टीम श्रीलंका का सफर खत्म हो चुका है. श्रीलंका को अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के सामने करीबी मुकाबले में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने बड़ा कदम उठाया है. सनथ जयसर्या ने श्रीलंका के हेड कोच पद से हटने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक उन्होंने ऑफिशियली इसकी घोषणा नहीं है, लेकिन जयसूर्या ने यह पहले से ही तय कर लिया था कि यह कोच के तौर पर उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होगा. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही है. ग्रुप स्टेज में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था, लेकिन फिर सुपर-8 में उन्हें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान से लगातार 3 हार झेलनी पड़ी. इससे श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई.

कोच सनथ जयसूर्या का बयान

ESPNcrickinfo को दिए बयान में श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने कहा, ‘मुझे लगा कि अब यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का समय आ गया है. इसीलिए 2 महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने कहा था कि मुझे इस पद पर लंबे समय तक बने रहने की उम्मीद नहीं है.’ जयसूर्या ने आगे कहा, ‘मैंने तब तक यह फैसला ले लिया था. मुझे लगा था कि मैं वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के साथ कोच के पद से विदा ले पाऊंगा. मैं ऐसा नहीं कर पाया जैसा मैं चाहता था, और मुझे इस बात का दुख है.’ सनथ जयसूर्या ने कहा, ‘मेरा कॉन्ट्रैक्ट जून तक है. मैंने एसएलसी को कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. उनको नहीं पता है कि मैं यह कहने वाला हूं. मुझे जाकर उनसे डिस्कस करना पड़ेगा. अगर वे किसी को कोचिंग के पद पर नियुक्त कर सकते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से ऐसा करना चाहिए.’

सनथ जयसूर्या का कार्यकाल

बता दें कि सनथ जयसूर्या ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के तुरंत बाद श्रीलंका के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. सनथ जयसूर्या के कार्यकाल में श्रीलंका ने कई उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन अंत अच्छा नहीं रहा.

  • जयसूर्या ने 2024 टी20 विश्व कप के तुरंत बाद श्रीलंका के मुख्य कोच का पद संभाला.
  • अगस्त 2024 में श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे बाइलेटरल सीरीज जीती.
  • सितंबर 2024 में श्रीलंका ने द ओवल में टेस्ट मैच में जीत दर्ज की.
  • इसी साल श्रीलंका ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया.

पिछले 1 साल चल रहा बुरा दौर

सनथ जयसूर्या के लिए कोच के तौर पर साल 2025 काफी खराब रहा. इस साल घरेलू टी20 विश्व कप में श्रीलंका को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इससे पहले 2025 एशिया कप में भी श्रीलंका का प्रदर्शन सामन्य रहा. श्रीलंका फाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > पाकिस्तान से मिली हार के बाद श्रीलंका को बड़ा झटका! कोच सनथ जयसूर्या ने लिया इस्तीफा देने का फैसला, कैसा रहा कार्यकाल?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-01 10:55:17

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS