Bumrah-Sanjana Viral Video: संजना गणेशन के साथ जसप्रीत बुमराह के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लाइव शो के दौरान संजना गणेशन बुमराह को इंग्लिश सिखाती नजर आई. देखें वायरल वीडियो...
जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लेते हुए उनकी वाइफ संजना गणेशन.
Jasprit Bumrah and Sanjana Ganeshan: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. रविवार (1 मार्च) को भारत ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इस मैच में संजू सैमसम ने भारत के लिए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 196 का टारगेट चेज कर लिया. भारत की इस बड़ी जीत में तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 36 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए. बुमराह ने 1 ही ओवर में वेस्टइंडीज के दो विस्फोटक बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा. मैच खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उनका इंटरव्यू लिया. इस दौरान संजना गणेशन ने इंग्लिश को लेकर बुमराह की क्लास लगा दी. बता दें कि संजना गणेशन ICC के लिए स्पोर्ट्स प्रजेंटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह अक्सर मैदान अपने पति जसप्रीत बुमराह के इंटरव्यू लेती नजर आती हैं.
ICC ने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में संजना गणेशन अपने पति बुमराह को ‘सब्सक्राइब’ शब्द का उच्चारण करना सिखाती हैं. मैदान पर बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने वाले जसप्रीत बुमराह सब्सक्राइब शब्द ठीक से नहीं बोल रहे थे. ऐसे में संजना गणेशन ने उन्हें कई बार सब्सक्राइब बोलकर दिखाया और फिर हंसने लगीं.
भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) का मैच खत्म होने के बाद संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लिया. इस दौरान संजना ने बुमराह से कई सवाल पूछे, जिसके उन्होंने जवाब दिया. इंटरव्यू खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने माइक को हवा में उछाला, जिस पर संजना ने कहा कि इक्विपमेंट्स महंगे होते हैं. फिर संजना गणेशन माइक लेकर चली जाती हैं. बता दें कि संजना और बुमराह के बीच इंटरव्यू के दौरान अक्सर प्यारी नोकझोंक होती रहती है. अब उनका ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह ने इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं, जिस दौरान उन्होंने सिर्फ 6.30 की इकॉनमी से रन खर्च करके 9 विकेट चटकाए हैं. खासकर बड़े मैचों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर होता है.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…