Live
Search
Home > क्रिकेट > संजीव गोयनका ने मारा ताना? केएल राहुल या ऋषभ पंत, किसको निशाने पर लिया, X पोस्ट वायरल

संजीव गोयनका ने मारा ताना? केएल राहुल या ऋषभ पंत, किसको निशाने पर लिया, X पोस्ट वायरल

Sanjeev Goenka X Post Viral: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए जो लिखा है उसे फैंस केएल राहुल और ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या लिख दिया है कि वह काफी चर्चा का विषय बना गया है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-20 08:30:25

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow SuperGiants) के मालिक संजीव गोयनका के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच काफी चर्चा बढ़ा दी है. उन्होंने एक ऐसा पोस्ट लिखा है जिसके बाद लोग इस पोस्ट को टीम के पूर्व कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और मोजूदा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh pant) से जोड़कर देखने लगे हैं. फैंस का मानना है कि यह पोस्ट केएल राहुल के प्रदर्शन या फिर पंत से जुड़ा संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
 
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं लोगों का मूल्यांकन उनके द्वारा दिए गए परिणामों के आधार पर करता हूं, न कि इस बात पर कि वे बिना परिणाम दिए कितने घंटे डेस्क के पीछे बैठे रहे. वास्तविक और निष्पक्ष मापदंड केवल आउटपुट ही है.”

कुछ फैन्स इसे सीधे तौर पर ऋषभ पंत पर दबाव बनाने वाला संदेश मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक सामान्य पोस्ट बता रहे हैं, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना हो सकता है. बता दें कि ऋषभ पंत का कप्तानी प्रदर्शन साल 2025 में अच्छा नहीं रहा था. दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद उन्हें लखनऊ ने साल 2025 के ऑक्शन में 27 करोड़ रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था. इस साल उनसे संजीव गोयनका अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे. अब देखना होगा कि LSG और केएल राहुल इस सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
 
केएल राहुल को मारा ताना?

केएल राहुल पर भी फैंस का ध्यान गया. क्योंकि खराब प्रदर्शन की वजह से अक्टूबर 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स द्वारा वह रिलीज किए गए थे. राहुल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आधिकारिक रूप से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2022 में खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन हर साल खराब रहा था.  फिर आईपीएल 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा था. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की भूमिका दी गई, ताकि टीम को मजबूती मिल सके. 

MORE NEWS