Sanju Samson: भारत के लिए टी20 विश्व कप में अपनी सबसे यादगार पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने अनोखे तरीके से सेलिब्रेशन किया. सैमसन ने भारत की उस जीत के बाद अपनी सेलिब्रेशन का मतलब किसी को नहीं बताया लेकिन ये साफ कर दिया कि वो पल उनके लिए बहुत गहरा और प्राइवेट था. जीत के आखिरी शॉट मारते ही वो घुटनों पर बैठ गए, आसमान की तरफ देखा और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया.
संजू ने क्या कहा?
ईडन गार्डन्स में एक टेंशन भरे चेज में इंडिया को लीड करने के बाद जियोहॉटस्टार पर पार्थिव पटेल के साथ एक इंटरव्यू में सैमसन ने कहा “बहुत खास पल था ये .ईश्वर में बहुत विश्वास रखता हूं और ये बात मैं बहुत प्राइवेट रखना चाहता हूं. मेरे लिए ये सच में बहुत स्पेशल था.”
हर किसी ने संजू सैमसन के उस खास सेलिब्रेशन के देखा. लेकिन संजू ने उसको लेकर कुछ नहीं कहा. बस वो उस समय जीत के बाद अपनी भावना और उस पारी के दबाव के बारे में बात कर रहे थे कि वो पल उनके लिए कितना बड़ा था.
संजू सैमसन ने अपनी पारी को लेकर क्या कहा?
संजू सैमसन ने कहा कि ‘हां बिल्कुल. मुझे लगता है कि यह थोड़ा मुश्किल था. मुझे लगता है कि हमारी बैटिंग पावर को देखते हुए मुझे लगा कि ईडन गार्डन्स में 190 का स्कोर हासिल किया जा सकता है. मुझे लगता है कि जब ओस पड़ रही होती है तो यह थोड़ा आसान हो जाता है. लेकिन रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाने से यह थोड़ा चैलेंजिंग हो गया’.फिर उन्होंने बताया कि कैसे सिचुएशन ने उन्हें सेट होने के बाद अपने नॉर्मल अंदाज से हटने पर मजबूर किया.
सैमसन ने कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यहीं पर मेरे एक्सपीरियंस और मेरे रोल ने बड़ा रोल निभाया. मुझे अच्छी शुरुआत मिली लेकिन फिर नॉर्मली अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मैं बस हावी होना चाहता हूं और फिर कुछ ओवर में गेम खत्म करना चाहता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि जब विकेट गिरते रहे, तो मुझे लगा ठीक है, मुझे यह गेम खत्म करना है. मुझे गेम को आखिरी पल तक ले जाना है और वही हुआ’.
बैटिंग अप्रोच में टैक्टिकल बदलाव को लेकर कही ये बात
सैमसन ने हाई-प्रेशर मैच में टारगेट सेट करने और उसका पीछा करने के बीच अपनी बैटिंग अप्रोच में टैक्टिकल बदलाव के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि जब आप पहले बैटिंग करते हैं, तो आप एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं. मैंने बहुत सारे छक्के मारने की कोशिश की. लेकिन मुझे लगता है कि जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, इस तरह के प्रेशर वाले गेम में, तो आप एक अलग ऑप्शन चुनते हैं. आप ज्यादा रिस्क लेने वाले ऑप्शन देखने के बजाय थोड़ी ज्यादा बाउंड्री खेलना चाहते हैं. इसलिए मैंने टाइमिंग पर ध्यान दिया और आज यह अच्छा रहा.”
मेंटल रीसेट को लेकर कही ये बात
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस पारी को एक मुश्किल दौर के बाद मेंटल रीसेट का नतीजा भी बताया. सैमसन ने गेम से ब्रेक आत्म-मंथन और ज्यादा सुधार करने के बजाय अपने बेस पर लौटने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ‘मैं अपने बेस पर काम करता रहा बहुत खुश हूं कि आज एक बहुत ही खास गेम में ऐसा हुआ’
उन्होंने बाद में कहा कि ‘अपना फोन बंद कर दिया, सोशल मीडिया बंद कर दिया मैंने बस खुद की सुनी और फिर बहुत खुश हूं कि मैं इस समय कैसा महसूस कर रहा हूं.’
उन्होंने कहा ‘यह शतक से भी ज़्यादा खास है. भारत में क्रिकेटर ऐसे दिन का सपना देखते हैं.केरल का एक युवा लड़का इतने अहम गेम में देश के लिए गेम जीतने का सपना देख रहा है. मैंने ऐसा करने की हिम्मत की और बहुत खुश हूं कि आज ऐसा हुआ.’