Live
Search
Home > खेल > IND vs WI: संजू सैमसन का छलका दर्द, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कहा, ‘डगआउट में बैठकर इन महान खिलाड़ियों को…’

IND vs WI: संजू सैमसन का छलका दर्द, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कहा, ‘डगआउट में बैठकर इन महान खिलाड़ियों को…’

Sanju Samson Statement: वेस्टइंडीज को धूल चटाकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में! जीत के बाद संजू सैमसन ने रोहित-विराट को लेकर किया ऐसा खुलासा, जिसे सुन फैंस भावुक हो गए. जानिए क्या कहा संजू ने?

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 1, 2026 23:27:56 IST

Mobile Ads 1x1

सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप में टीम इंडिया ने सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है और एक और वर्ल्ड कप टाइटल जीतने से सिर्फ दो जीत दूर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में भारत की शानदार जीत के नायक रहे संजू सैमसन आज बदले-बदले से नजर आए. टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद संजू ने जो कहा, उसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है.

‘इंतजार लंबा था, पर सीख बड़ी थी’

संजू ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि बरसों के इंतजार का फल है. उन्होंने एक बेहद खास बात कही जिसने सबका ध्यान खींचा उन्होंने कहा ‘मुझे टीम में (प्लेइंग इलेवन) लगातार मौके भले नहीं मिले, लेकिन डगआउट में रहते हुए मैंने हार नहीं मानी. वहां बैठकर मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खेल के दिग्गजों को करीब से देखा और उनसे बहुत कुछ सीखा. मैंने सीखा कि दबाव में कैसे खुद को शांत रखा जाता है और बड़े मैच की तैयारी कैसे की जाती है.’

मैदान पर दिखा ‘संजू का संयम’

195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, वह वाकई काबिलेतारीफ थी. शुरुआत में अभिषेक शर्मा स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे और संजू को पहली 10 गेंदें खेलने का मौका भी नहीं मिला, लेकिन उन्होंने आपा नहीं खोया. रिस्क तब लिया जब जरूरत थी और खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया.

ड्रेसिंग रूम का भावुक नजारा

मैच खत्म होने के बाद जब संजू ड्रेसिंग रूम में लौटे, तो नजारा देखने लायक था. सबसे पहले वॉशिंगटन सुंदर ने उनका स्वागत किया, फिर संजू ने अपने बल्ले को चूमकर खुदा का शुक्रिया अदा किया. इसके बाद कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) ने उन्हें गले लगा लिया. कप्तान और संजू के बीच की वो ‘झप्पी’ बता रही थी कि टीम मैनेजमेंट को उन पर कितना भरोसा था.

संघर्षों से भरा रहा है सफर

संजू का करियर किसी रोलर-कोस्टर राइड जैसा रहा है. साउथ अफ्रीका में शतक लगाने के बाद फॉर्म खराब हुई, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर मौका मिला, तो उन्होंने साबित कर दिया कि वो क्यों खास हैं. यह पारी उनके मानसिक साहस का सबूत है.

MORE NEWS

Home > खेल > IND vs WI: संजू सैमसन का छलका दर्द, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कहा, ‘डगआउट में बैठकर इन महान खिलाड़ियों को…’

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 1, 2026 23:27:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS