Sanju Samson Emotional Message: इन दिनों भारत के स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर खूब चर्चा हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान संजू सैमसन चेपॉक के मैदान पर पहुंचे थे. IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल होने के बाद चेपॉक यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम संजू सैमसन का होम ग्राउंड बन गया है. संजू सैमसन इस मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए उतरे थे. इस दौरान संजू सैमसन का खूब क्रेज देखने को मिला था. संजू सैमसन की बल्लेबाजी के दौरान फैंस चेन्नई के फैंस उन्हें चीयर करते दिखाई दिए. इस मैच में भारत ने आसानी से जिम्बाब्वे को हरा दिया था, जिसमें संजू सैमसन ने अपना अच्छा योगदान दिया था. मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने चेन्नई के फैंस से अपने इमोशनल कनेक्शन और सपोर्ट को लेकर बातचीत की. सैमसन ने बताया कि चेन्नई में एंट्री करने के बाद ही उन्हें फैंस का प्यार साफ तौर पर दिखाई दे रहा था. BCCI ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
संजू सैमसन का इमोशनल मैसेज
BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में संजू सैमसन ने CSK (Chennai Super Kings) फैंस को लेकर बातचीत की. संजू ने कहा, ‘ट्रेड के बाद, मैं पहली बार चेन्नई आ रहा हूं. एयरपोर्ट से ही मुझे यहां का खास प्यार महसूस हो रहा है. हम आमतौर पर केरल आते हैं और चेन्नई बहुत पास है, हम अक्सर यहां आते रहते हैं, और मुझे यहां की एनर्जी महसूस हो रही है. चेन्नई में इतने शानदार और जोशीले फैंस का हिस्सा बनकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.’
From Sanju Samson,
To Chennai#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @IamSanjuSamson https://t.co/a7ENoY7akv
— BCCI (@BCCI) February 28, 2026
दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने माना कि इतने उत्साही फैंस के सामने प्रदर्शन करने से अलग ही खुशी होती है. संजू सैमसन ने आगे कहा, ‘मुझे वहां जाकर इस तरह से उनका मनोरंजन करने में बहुत खुशी हो रही है. मैं खुश हूं. हालांकि खुशी से ज्यादा जिम्मेदारी भी है.’ संजू सैमसन ने कहा कि जब हर कोई आपका हौसला बढ़ाने आता है, तो मुझे लगता है कि उनका मनोरंजन करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आ जाती है.’ बता दें कि संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे,
जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन का प्रदर्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई. संजू सैमसन ने अपनी पारी के दौरान पहले ही ओवर में रिचर्ड नगारवा की गेंद पर सीधा छक्का लगाया. फिर ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर पुल शॉट खेलकर एक और छक्का लगाया. संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान 1 चौका और 2 छक्के लगाए.