<

Sanju Samson: ‘ये अवॉर्ड मुझे देने से पहले एक बार सोच लेते…’ 89 रन ठोकने के बाद भी संजू ने क्यों कहा ऐसा? जीत लिया करोड़ों का दिल!

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धोकर फाइनल में पहुंचा भारत! 89 रनों की पारी खेल 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने संजू सैमसन ने आखिर बुमराह के लिए ऐसा क्या कहा कि जीत ली सबकी महफ़िल?

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में 7 रनों से मुकाबला जीत लिया है और इसी के साथ भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटवा चुकी है और 8 मार्च को अब अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया.  जिसमें संजू सैमसन की 89 रनों धुआंधार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 253 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. इस मुकाबले में संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए लेकिन पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू ने अपने इस अवार्ड के बारे में कहा वो दिल जीत लेने वाला था. जी हां भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह वाकई एक भावुक और गर्व करने वाला पल है. संजू सैमसन ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से बल्कि अपने बड़प्पन से भी सबका दिल जीत लिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुँचाने वाले संजू सैमसन को जब ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, तो उन्होंने बहुत ही सादगी भरा बयान दिया. संजू ने मैच के बाद कहा, ‘सच कहूँ तो बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. मुझे पता था कि पिछले मैच से मैं अच्छी लय में हूँ, इसलिए मैंने सोचा कि इसे आज भी बरकरार रखना है. देश के लिए इतने बड़े और नॉकआउट मुकाबले में फॉर्म में होना आसान नहीं होता, इसलिए मैंने खुद को थोड़ा वक्त दिया और अपनी पारी को प्लान किया. थोड़ी किस्मत ने साथ दिया और चीजें हमारे पक्ष में रहीं.’

गेंदबाजों की तारीफ और बड़प्पन

संजू ने आगे जो कहा उसने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि वानखेड़े जैसे मैदान पर, जहाँ 250 रन भी सुरक्षित नहीं लगते और इंग्लैंड जैसी टीम कड़ा मुकाबला कर रही थी, वहाँ मैच को फिनिश करना असली चुनौती थी. उन्होंने अपनी पारी से ज्यादा टीम और गेंदबाजों को श्रेय दिया. संजू के शब्दों में, ‘मैच के हालात को देखते हुए, जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की और टीम ने वापसी की, वह काबिले तारीफ है. इस अवॉर्ड के लिए बुमराह जैसे गेंदबाजों पर भी विचार होना चाहिए था. 

बुमराह की तारीफ में संजू ने कहा

‘इंग्लैंड ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और मैच को काफी करीब ले आए, यह एक बेहतरीन सेमीफाइनल था. लेकिन इस जीत का असली श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है. वह ‘वंस इन अ जनरेशन’ (पीढ़ियों में एक बार पैदा होने वाले) वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं. सच कहूं तो, मुझे लगता है कि यह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड उन्हें ही मिलना चाहिए था.’

शतक से ज्यादा जीत जरूरी

संजू ने कहा ‘मेरे लिए शतक मायने नहीं रखता. यह कोई टेस्ट या वनडे मैच नहीं है जहां आप अपनी पारी को धीमा या तेज कर सकें. टी20 में आपको बस आक्रामक खेलना होता है. मैं खुश हूं कि मैं टीम के लिए योगदान दे सका और सबसे बड़ी बात यह है कि हम जीत गए.’

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

फिल्मी अंदाज में रेड! थानेदार के एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथौड़े से खोला हाइवा, निकला 50 लाख का माल

Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…

Last Updated: March 26, 2026 18:56:55 IST

IPL 2026 2nd phase schedule: दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान, 12 शहरों में 50 मुकाबले, 13 अप्रैल को पहला मैच

IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: March 26, 2026 19:08:32 IST

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:37 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप्स के लिए इंडिया एक्सेलरेटर संग MoU किया

सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:29 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 (A1-A2) 2025-26 का विदाई समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:20 IST

दक्षिण गुजरात का पहला को-एड सैनिक स्कूल जून 2026 से शुरू

सूरत (गुजरात), मार्च 25: पश्चिमी भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:09 IST