<
Categories: देश

बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर, कई राज्यों को मिले नए गवर्नर-एलजी, राष्ट्रपति ने जारी की पूरी सूची

New Governor: राज्यपालों का बड़ा फेरबदल हुआ है. राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की गई है.

New Governor and Lieutenant Governor: देश में राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है. इसके साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई है. इस नए बदलाव के तहत तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली समेत कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं और पूर्व सैन्य अधिकारी को भी महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं. आप यहां पूरी लिस्ट की जांच कर सकते हैं.

भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है.

राज्यपाल/उपराज्यपाल की नई नियुक्तियां

भारत के राष्ट्रपति निम्नलिखित राज्यपाल/उपराज्यपाल की नियुक्तियाँ भी करते हैं:-

(i) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

(ii) तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

(iii) श्री नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

(iv) सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

(v) तमिलनाडु के राज्यपाल श्री आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

(vi) केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यभार सौंपे गए हैं.

(vii) लद्दाख के उपराज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

(viii) दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.

(ix) श्री तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST