<

‘अभिषेक शर्मा से जलते थे सभी खिलाड़ी…’, संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Sanju Samson and Abhishek Sharma: संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में अभिषेक शर्मा से कहा कि भाई जल्दी शादी कर लो, जिससे दूसरे खिलाड़ियों को भी लाइमलाइट मिल सके. संजू ने बताया कि पहले टीम के कई खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता से जलते थे.

Sanju Samson on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक साथ किसी मंच पर नजर आए. इस दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग पार्टनरशिप पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जोड़ी आइस और फायर कि नहीं, बल्कि फायर और फायर की है. वे दोनों बारी-बारी से एग्रेसिव बल्लेबाजी करते हैं. सैमसन का कहना है कि उन दोनों के बीच केरल-पंजाबी दोस्ती है, जिससे मैदान पर उनकी समझ ज्यादा बेहतर होती है. इस दौरान संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया.

संजू सैमसन ने बताया कि शुरुआत में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता से जलते थे. संजू ने कहा वे लोग टीम के साथ जहां पर जाते थे, वहां अभिषेक शर्मा के फैंस इकट्ठा हो जाते थे. हर जगह अभिषेक-अभिषेक का ही नाम सुनाई देता था. ऐसे में पहले लड़के अभिषेक शर्मा को मिल रही ज्यादा लोकप्रियता से जलते थे. सभी खिलाड़ी सोचते थे कि क्या लोग सिर्फ अभिषेक को दी देखते हैं, उन्हें नहीं. संजू सैमसन ने आगे कहा कि अभिषेक शर्मा टीम के सुपरस्टार हैं.

जल्दी शादी करने की दी सलाह

दरअसल, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक साथ इंडिया टुडे के प्रोग्राम में पहुंचे थे. इसी दौरान संजू सैमसन ने अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जमकर तारीफ की. संजू ने कहा कि अभिषेक शर्मा टीम के सुपरस्टार हैं. अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता को लेकर संजू ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि अभिषेक शर्मा को लोग इतना ज्यादा प्यार करते हैं. इस बीच संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा की टांग खिंचाई भी की. संजू ने मजाक में कहा कि अभिषेक को जल्दी शादी कर लेनी चाहिए, जिससे बाकी खिलाड़ियों को भी थोड़ा लाइमलाइट मिले.

सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं अभिषेक शर्मा

इंडिया टुडे के प्रोग्राम के दौरान अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका टारगेट है कि वे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलें. अभिषेक शर्मा ने बताया कि पिछले 2 साल में युवराज सिंह ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है. अभिषेक शर्मा का कहना है कि वह सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं. इसके अलावा जो उनके हाथ में नहीं है, उसकी चिंता नहीं करते. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम के लिए वनडे खेलना उनका सबसे बड़ा सपना है.

टी20 क्रिकेट के बादशाह हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में लगातार दमदार प्रदर्शन करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने बहुत की कम समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लोगों को दिल जीत लिया और वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई. अभिषेक शर्मा को टी20 क्रिकेट का बादशाह माना जाता है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. बता दें कि अभिषेक शर्मा लंबे समय से दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST