<

Sarfaraz Khan: IPL ऑक्शन के दिन सरफराज ने बल्ले से मचाया कोहराम, मुंबई के लिए जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने मुंबई के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी के मुकाबले में मुंबई की ओर से सिर्फ 15 गेंदों फिफ्टी पूरी की.

Sarfaraz Khan Fifty: आईपीएल ऑक्शन से कुछ ही घंटे पहले सरफराज खान से बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सरफराज खान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से राजस्थान के खिलाफ तूफानी पारी खेली. मुंबई की टीम 217 रनों के बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी. इसी दौरान सरफराज ने सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया और टीम को जीत को ओर ले गए. सरफराज खान ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान सरफराज ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 331.82 का रहा. सरफराज खान की इस पारी के दम पर मुंबई ने जीत हासिल की. हालांकि इस जीत में अजिंक्य रहाणे का भी बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली.

मैच की बात करें, तो मुंबई ने राजस्थान को 3 विकेट से हराया. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए. इसके बाद मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. सरफराज खान की तूफानी पारी और अजिंक्य रहाणे की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने 18.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. 

मुंबई के लिए सबसे तेज फिफ्टी

राजस्थान के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी से सरफराज खान ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह मुंबई की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा था. अब उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. आईपीएल ऑक्शन के दिन सरफराज खान की इस तूफानी पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बता दें कि सरफराज खान ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया है. उनका नाम कैप्ड प्लेयर्स के पहले सेट में मौजूद है. ऑक्शन में सरफराज खान का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है. अब देखना होगा कि कौन सी टीम सरफराज खान पर दांव लगाएगी. बता दें कि पिछले साल के मेगा ऑक्शन में सरफराज खान अनसोल्ड रहे थे. किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.

IPL ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज खान शानदार फॉर्म में नजर आए है. वह एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. IPL ऑक्शन में कई टीमें उन्हें अपने स्क्वाड में जोड़ने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं. बता दें कि दुबई के अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन शुरू होने वाला है, जिसमें 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. सभी 10 आईपीएल टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST