<
Categories: देश

Goa Night Club Fire Case: थाईलैंड से दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से दिल्ली लाया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Goa Night Club Fire Case: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से दिल्ली लाया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तीसरे साझेदार अजय गुप्ता को पिछले सप्ताह ही दिल्ली से हिरासत में लिया जा चुका है. बता दें कि 6 दिसंबर को गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी. इस नाइट क्लब के मालिक हैं लूथरा ब्रदर्स और उनका एक हिस्सेदार अजय गुप्ता.

11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे. वहीं अजय गुप्ता समेत 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इंटरपोल द्वारा दोनों भाइयों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया. लूथरा ब्रदर्स को 11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद अब दोनों को भारत लाया गया.

गोवा पुलिस इन मामलों में करेगी पूछताछ

लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी के बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब उनसे गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में पूछताछ की जाएगी. पुलिस के अनुसार, अब आरोपियों से आग लगने के कारणों, सुरक्षा इंतजामों, क्लब के संचालन से जुड़ी अनुमति और जिम्मेदारियों को लेकर पूछताछ की जाएगी. 

लूथरा ब्रदर्स ने खुद को बताया बेकसूर

वहीं इस हादसे के बाद थाईलैंड भागने के आरोप को लेकर लूथरा ब्रदर्स ने खुद को बेकसूर बताया है. उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कानून से बचने की कोशिश नहीं की. विदेश जाना पहले से तय था. उनका कहना है कि अग्निकांड हादसे के बाद न्हें गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है.

सरकारी जमीन पर बनाया था क्लब

जांच एजेंसियां लगातार इस अग्निकांड से जुड़ी जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि लूथरा ब्रदर्स ने 1685 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा किया. इसके बाद उस जमीन पर क्लब बना लिया था. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST