Shah Rukh Khan KKR Team: वर्तमान समय में कई बड़े एक्टर्स फिल्मों में काम करने के अलावा दूसरे बिजनेस से भी जुड़े रहते हैं. इन्हीं बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं शाहरुख खान, जो क्रिकेट में एक बड़ी फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक हैं. वह अक्सर अपनी टीम के साथ बिजी रहते हैं. खासकर IPL के दौरान शाहरुख खान स्टैंड में अपनी टीम को चीयर करते दिखाई देते हैं. हाल ही में शो के दौरान करण जौहर से सेलिब्रिटी-बेस्ड ब्रांडों के बारे में सवाल पूछा गया. इसका जवाब देते हुए करण जौहर ने शाहरुख की IPL टीम KKR का जिक्र किया. करण जौहर ने KKR में शाहरुख खान के इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट को लेकर बात की. करण जौहर का कहना है कि शाहरुख खान को उनकी किसी फिल्म के मुनाफे से ज्यादा लाभ KKR की टीम से होता है.
करण जौहर का बड़ा खुलासा
सार्थक आहूजा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि जब IPL की शुरुआत हुई थी, जब शाहरुख खान ने KKR (Kolkata Knight Riders) के साथ पार्टनरशिप की थी. करण जौहर ने कहा कि शाहरुख खान ने इतने सालों पहले KKR को खरीदा था, लेकिन आज उसकी वैल्यूएशन काफी ज्यादा बढ़ गई है. करण जौहर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि शाहरुख खान KKR की टीम टीम को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. वह सिर्फ मैदान में नहीं होते हैं, टीम के साथ मिलकर रणनीति बनाते हैं. करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान अपनी KKR टीम के साथ घंटों तक समय बिताते हैं. यही वजह है कि यह उनके लिए इतना फायदेमंद है. इसके चलते यह टीम फिल्मों के किसी भी बिजनेस से बड़ा है.
शाहरुख बढ़ाना चाहते हैं हिस्सेदारी!
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में शाहरुख खान ने शुरुआत में 55 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. उस समय इसकी कीमत 300 करोड़ रुपये थी. अब इस साल के शुरुआत में खबरें आई थीं कि शाहरुख खान टीम में 35 फीसदी और हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं, जिसका खर्च लगभग 4,000 करोड़ रुपये तक आ सकता है.
3 बार की IPL चैंपियन KKR की टीम
कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक 3 बार IPL का खिताब जीत चुकी हैं. सबसे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में KKR ने अपनी पहली ट्रॉफी उठाई थी. इसके बाद गंभीर की ही कप्तानी के अंडर KKR ने 2014 में अपना दूसरा IPL खिताब हासिल किया था. फिर आखिरी बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR की टीम ने तीसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया. इससे कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की वैल्यूएशन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है.