Live
Search
Home > खेल > क्या शाहीन अफरीदी ने की बॉल टैंपरिंग? रमीज राजा ने खोला पोल; सुन दंग रह गए पाकिस्तानी

क्या शाहीन अफरीदी ने की बॉल टैंपरिंग? रमीज राजा ने खोला पोल; सुन दंग रह गए पाकिस्तानी

Ball Tampering PSL: पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज और PSL फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी रविवार को कराची किंग्स के खिलाफ मैच के आखिरी हिस्से में एक बड़े विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए. यह घटना लाहौर के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के आखिरी ओवर फेंकने से ठीक पहले हुई. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रऊफ, शाहीन अफरीदी और फखर जमान की तिकड़ी चर्चा करते हुए गेंद के साथ कुछ करती हुई दिखाई दे रही थी.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: March 30, 2026 11:31:47 IST

Mobile Ads 1x1

Ball Tampering PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक रोमांचक मुकाबले में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जब लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे. कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले की एक घटना ने खेल का रुख ही बदल दिया. अंपायरों ने गेंद से छेड़छाड़ का शक जताते हुए लाहौर टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी जिसके बाद मुकाबला और भी नाटकीय हो गया और इस फैसले ने सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक हलचल मचा दी.

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज और PSL फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी रविवार को कराची किंग्स के खिलाफ मैच के आखिरी हिस्से में एक बड़े विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए. यह घटना लाहौर के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के आखिरी ओवर फेंकने से ठीक पहले हुई. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रऊफ, शाहीन अफरीदी और फखर जमान की तिकड़ी चर्चा करते हुए गेंद के साथ कुछ करती हुई दिखाई दे रही थी. अंपायरों ने निष्कर्ष निकाला कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी और लाहौर फ्रेंचाइजी पर पांच रन की पेनल्टी लगाई. कराची किंग्स ने स्थिति का फायदा उठाया और 20वें ओवर की पहली तीन गेंदों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया.

शाहीन ने मामले को लेकर क्या कहा?

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज रमीज राजा ने लाहौर के कप्तान शाहीन से पूछा कि आखिरी ओवर से पहले क्या हुआ था. तेज गेंदबाज जवाब देने की कोशिश में कई बार लड़खड़ा गए और कहा कि उन्हे पता नहीं था कि क्या हुआ था. शाहीन ने प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे इस बारे में नहीं पता और हम देखेंगे कि यह कैमरे में है या नहीं और इस पर बात करेंगे कि यह क्या है. असल में पांच रन लिए गए थे और हम कुछ नहीं कर सकते.” हालांकि रमिज ने मामले को हल्के में लेने से मना कर दिया और बॉल-टैम्परिंग के आरोपों पर शाहीन से पूछताछ जारी रखी.

रमिज ने बताया कि “आपको अंपायरों से पूछना होगा कि उन्होंने बॉल क्यों बदली. जब हमने उनसे पूछा कि उन्होंने बॉल क्यों बदली तो उन्होंने हमें जाने को कहा. जब वे फ़ैसला कर रहे थे तो अंपायरों ने हमसे यहां तक कि कैप्टन से भी अपनी फ़ील्डिंग पोज़िशन पर लौटने को कहा.”

सिकंदर रजा ने क्या कहा?

मैच के बाद एक बयान में लाहौर के स्टार सिकंदर रजा ने कहा कि ‘मैं सिर्फ अपने लिए बोल सकता हूं. मेरी तरफ से बॉल की कंडीशन बदलने की कभी कोई कोशिश नहीं की गई, या कोशिश भी नहीं की गई. मुझे बस इतना याद है कि जब मैं बॉल को सुखाने और चमकाने की कोशिश कर रहा था तो अंपायरों ने हमसे कहा कि इसे शर्ट के नीचे न सुखाएं. वे किस पर आरोप लगा रहे हैं, जब तक हम सबूत नहीं देख लेते, मुझे लगता है कि यह एक बड़ा फ़ैसला है। मुझे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।”

MORE NEWS