102
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर काफी चर्चा हो रही है. बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने के बाद बाबर का नाम स्क्वाड में नहीं होने पर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान रह गए. कई लोगों ने इसे टीम से बाहर किए जाने के तौर पर देखा, लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीद अफरीदी ने इस पर स्थिति साफ की है.
शाहीन अफरीदी ने कहा कि बाबर आज़म को टीम से “ड्रॉप” नहीं किया गया है. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट का फैसला सिर्फ इतना है कि इस सीरीज में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि टीम भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर देना चाहती है. पाकिस्तान टीम फिलहाल आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी में लगी हुई है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट यह देखना चाहता है कि घरेलू क्रिकेट और लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा खेल दिखाते हैं.
इसी कारण कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है. शाहीन अफरीदी ने यह भी बताया कि टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ी पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चयनकर्ताओं का मानना है कि अगर इन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए तो वे पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए मजबूत विकल्प बन सकते हैं.
हालांकि बाबर आज़म का पाकिस्तान क्रिकेट में योगदान बेहद अहम रहा है. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं और लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी संभाली है. उनकी बल्लेबाजी पाकिस्तान टीम की ताकत मानी जाती है. शाहीन अफरीदी ने साफ किया कि बाबर आज़म जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के लिए अभी भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. उनका मानना है कि यह सिर्फ एक सीरीज के लिए लिया गया फैसला है और भविष्य में बाबर टीम के साथ अहम भूमिका निभाते रहेंगे.