<
Categories: खेल

हारिस रऊफ के हरकत पर शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात, सुन पाकिस्तानी भी दंग

Ind vs pak: शाहीन अफरीदी ने भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ द्वारा किए गए विवादास्पद इशारों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ind vs pak: भारत और पाकिस्तान का कोई भी मुकाबला हो, उसमें रोमांच और विवाद दोनों ही देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुए एसीसी एशिया कप 2025 (asia cup 2025)  के सुपर-4 राउंड के मैच में भी हुआ। मैदान पर पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के इशारे अब बड़े विवाद का कारण बन गए हैं, जिन पर भारतीय दर्शकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

साहिबजादा फऱहान का “राइफल” वाला जश्न

पाकिस्तान की पहली पारी में ओपनर साहिबजादा फऱहान (Sahibzada Farhan) ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बैट को राइफल की तरह पकड़कर गोली चलाने का नाटक किया। यह जश्न देखकर भारतीय फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाया कि खेल के मंच पर ऐसे भड़काऊ इशारे करना उचित नहीं है।

हारिस रऊफ का “प्लेन क्रैश” इशारा

इसके बाद दूसरी पारी में जब पाकिस्तान फील्डिंग कर रहा था, तब बॉलर हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर दर्शकों की ओर विमान गिरने (प्लेन क्रैश) का इशारा किया। माना जा रहा है कि यह इशारा पाकिस्तान की उस दावेबाजी से जुड़ा था, जिसमें उसने भारतीय वायुसेना के विमान गिराने की बात कही थी।

IND vs PAK: आउट होते ही ‘रोने’ लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, संजू सैमसन के कैच पर मचा बवाल

आतंकवादी हमले के बाद संवेदनशील माहौल

यह मैच पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही महीनों बाद खेला गया है। ऐसे में इन विवादित इशारों ने भारतीय दर्शकों और विश्लेषकों को और भी आक्रोशित कर दिया है। उनका कहना है कि खेल के मंच पर राजनीति और कटु इतिहास को लाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

हारिस रऊफ ने ऐसा क्या कहा कि बीच मैच में भिड़ गए Abhishek Sharma? किया पूरा खुलासा

शाहीन अफरीदी ने क्या कहा?

24 सितंबर 2025 को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इन विवादों पर सफाई दी। उन्होंने कहा देखिए हमारा काम क्रिकेट खेलना है. सच कहूँ तो, हर किसी को अपनी बात कहने का हक़ है.” उन्होंने आगे कहा, “हर किसी का अपना सम्मान होता है। हर कोई अपनी सोच के अनुसार सोचता है। लेकिन हमारा काम क्रिकेट खेलना है। और हम त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने आए हैं। हम एशिया कप जीतने आए हैं। और हम, ईश्वर की इच्छा से, एक टीम के रूप में, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।”

Asia Cup 2025 में दासुन शनाका ने बनाया ऐसा World Record, कोई नहीं करना चाहेगा अपने नाम

पाकिस्तान ने मैदान पर क्यों लगाया 6-0 का नारा? Operation Sindoor से जुड़ा है पूरा मामला

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST