Shahid Afridi Video: आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम द्वारा सुरक्षा का हवाला देने के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले को भारत में खेलने से इन्कार कर दिया था और अपने सारे मैच कोलंबो शिफ्ट करने की मांग की थी. जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था.
इस फैसले के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ खेलने से इन्कार कर दिया था. लेकिन अब लाहौर में आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने एलान किया है कि वो अब भारत के खिलाफ खेलेगा.
शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर
लेकिन इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इंडिया को इस वक्त 4 गुजराती चला रहे हैं. 2 बेच रहा है और 2 खरीद रहा है. इसके अलावा, इस वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर नीचे काम करने वाले लोगों को इन चारों को खुश करना पड़े, तो चीजें ऐसे नहीं चलतीं. अफरीदी की बातों से ICC के सामने पाकिस्तानी क्रिकेट की लाचारी और हालत पर उनकी निराशा साफ झलक रही थी.
Pakistani reporter asked to Shahid Afridi🎙; Why we lose every single time against India, It’s now become a dream to win against India…
Shahid Afridi🎙; “Hum p@ida hi harne ke lie hue hai”…Phle hum haarte the ab humare ladke haar rhe h😭😂🔥
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) February 10, 2026
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE; कैसा है रिकॉर्ड?
कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है. जिसमें 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (A) में हैं. इन दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करने के फैसले के बाद सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम इंडिया मैच खेलेगी, चाहे विरोधी टीम आए या नहीं. भारत शुरू से ही डटा रहा, लेकिन आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा.