<

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर, जानें- अब गुजरातियों को लेकर क्या कहा? सुन खौल उठेगा खूून

Shahid Afridi Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी, 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है. इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं. 2 बेच रहा हौ और 2 खरीद रहा है.

Shahid Afridi Video: आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम द्वारा सुरक्षा का हवाला देने के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले को भारत में खेलने से इन्कार कर दिया था और अपने सारे मैच कोलंबो शिफ्ट करने की मांग की थी. जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था.

इस फैसले के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ खेलने से इन्कार कर दिया था. लेकिन अब लाहौर में आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने एलान किया है कि वो अब भारत के खिलाफ खेलेगा.

शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

लेकिन इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इंडिया को इस वक्त 4 गुजराती चला रहे हैं. 2 बेच रहा है और 2 खरीद रहा है. इसके अलावा, इस वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर नीचे काम करने वाले लोगों को इन चारों को खुश करना पड़े, तो चीजें ऐसे नहीं चलतीं. अफरीदी की बातों से ICC के सामने पाकिस्तानी क्रिकेट की लाचारी और हालत पर उनकी निराशा साफ झलक रही थी.

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE; कैसा है रिकॉर्ड?

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है. जिसमें 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (A) में हैं. इन दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करने के फैसले के बाद सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम इंडिया मैच खेलेगी, चाहे विरोधी टीम आए या नहीं. भारत शुरू से ही डटा रहा, लेकिन आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 थ्रिलर मूमेंट, जब आखिरी गेंद पर थम गई थीं फैंस की सांसे; देखें लिस्ट

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST

सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…

Last Updated: November 7, 2026 16:07:12 IST