Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs WI: भारत से हार के बाद टूटा कप्तान होप का दिल, बोले- स्कोर बुरा नहीं था, लेकिन…

IND vs WI: भारत से हार के बाद टूटा कप्तान होप का दिल, बोले- स्कोर बुरा नहीं था, लेकिन…

Shai Hope reaction after loss: शे होप ने भारत से हार के बाद कहा कि वह 10-15 रन पीछे रह गए. संजू सैमसन की 97 रन की पारी और बुमराह का ओवर टर्निंग पॉइंट बना.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 2, 2026 10:13:45 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सुपर 8 के मैच में वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. कप्तान शे होप ने भारत से हार के बाद कहा कि उनकी टीम शायद 10-15 रन कम बना पाई. उन्होंने माना कि 190 का स्कोर बुरा नहीं था, लेकिन जिस तरह की पिच थी, वहां थोड़ा और बड़ा स्कोर बनाया जा सकता था. होप के मुताबिक टीम की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी वे चाहते थे, हालांकि आखिर में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रयास किया.
 
शे होप ने भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (जिन्होंने 97 रन की पारी खेली) की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच का रुख बदल दिया. साथ ही जसप्रीत बुमराह के 12वें ओवर में लिए गए दो अहम विकेटों को भी मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. होप ने कहा कि बुमराह भारत के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज हैं और जब भी उन्हें गेंद मिलती है, वे कुछ खास करके दिखाते हैं. उस समय साझेदारी तोड़ना भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ.
 

गेंदबाजी यूनिट पर क्या बोले?

अपनी गेंदबाजी यूनिट पर बात करते हुए होप ने कहा कि पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. खासकर पावरप्ले में गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकाले. फोर्ड नए गेंद से प्रभावी रहे, स्पिनरों ने बीच के ओवरों में अच्छी भूमिका निभाई और मोटी ने वापसी के बाद शानदार गेंदबाजी की. लेकिन इसके बावजूद हम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके.
 

भारत ने हमसे अच्छा खेला

अभियान के खत्म होने पर होप ने कहा कि टीम का लक्ष्य हमेशा खिताब जीतना होता है. सेमीफाइनल से एक कदम पहले रुकना निराशाजनक है, लेकिन खिलाड़ियों के प्रयास पर उन्हें गर्व है. उन्होंने माना कि भारत ने अहम मौकों का बेहतर फायदा उठाया और उसी वजह से वे सेमीफाइनल में पहुंचे. हमारे अंदर कुछ कमियां रह गई होगी जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs WI: भारत से हार के बाद टूटा कप्तान होप का दिल, बोले- स्कोर बुरा नहीं था, लेकिन…

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 2, 2026 10:13:45 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS