<

IPL 2027 ऑक्शन में शाई होप पर लग सकती है बड़ी बोली, इन 3 टीमों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर!

Shai Hope IPL Auction 2027: भारत दौरे पर शाई होप का तूफान! वनडे के बाद टी20 में भी ठोके 2 शतक. जानिए IPL ऑक्शन में कौन सी 3 टीमें लगा सकती हैं इस कैरिबियाई धुरंधर पर बड़ा दांव.

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने अपने शानदार फॉर्म से भारत दौरे पर तहलका मचा दिया है. वनडे सीरीज में 278 रन बनाने के बाद अब टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर आग उगल रहा है. इस सीरीज में होप ने महज 4 पारियों में 262 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. ऐसे में सीरीज के आखिरी मैच में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी.

टी20 सीरीज के ठीक बाद गोवा में आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) होने वाला है. पिछली बार नीलामी में अनसोल्ड रहे शाई होप को इस बार उनके इस धाकड़ फॉर्म का बड़ा फायदा मिल सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार ऑक्शन में उन पर पैसों की बारिश हो सकती है.

आइए जानते हैं उन 3 टीमों के बारे में जो आगामी आईपीएल ऑक्शन में शाई होप पर दांव लगा सकती हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस वक्त एक मजबूत कप्तान की जरूरत है. साथ ही, टिम सीफर्ट के अलावा टीम के पास कोई दूसरा भरोसेमंद विकेटकीपर भी मौजूद नहीं है. अगर केकेआर ऑक्शन में शाई होप पर बोली लगाती है, तो वह एक साथ इन दोनों कमियों को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट साबित होगी.

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स ने अतीत में भी शाई होप पर भरोसा जताया है. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फ्रेंचाईजी नीलामी में एक बार फिर उन पर दांव खेल सकती है. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को केएल राहुल के साथ एक बेहद खतरनाक और आक्रामक ओपनिंग जोड़ी मिल जाएगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

शाई होप एक बेहतरीन विकेटकीपर, आक्रामक सलामी बल्लेबाज और समझदार कप्तान हैं. इसके अलावा, वह जरूरत के हिसाब से किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद लखनऊ टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की सख्त तलाश है जो हर परिस्थिति में टीम को संभाल सके. इस रोल के लिए शाई होप बिल्कुल सही विकल्प साबित हो सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग! किसान से 4 लाख मांगने का आरोप, ऐसे पकड़ी गई महिला

Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…

Last Updated: October 15, 2026 19:13:26 IST

T20I में किस देश ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत नहीं है नंबर 1, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…

Last Updated: October 15, 2026 18:58:46 IST

दादा की उम्र के शख्स से दिल लगा बैठीं रानी, 75 साल के रामसुगर से शादी करेंगी इंस्टाग्राम ब्लॉगर, VIDEO ने मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…

Last Updated: October 15, 2026 18:53:19 IST

वाराणसी की अवैध फैक्ट्री में धमाका, जमींदोज हुए घर, मलबे में दबे 6 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Varanasi Factory Blast: वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका…

Last Updated: October 15, 2026 18:26:03 IST

Divya Mittal New Political Party: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जन नीति भारत’, 2027 के यूपी चुनाव में उतरने का ऐलान

Divya Mittal New Political Party: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी…

Last Updated: October 15, 2026 18:03:29 IST

Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत स्टारर जेलर 2 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिवीज…

Last Updated: October 15, 2026 17:16:16 IST