Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिवाली का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने एक महिला डॉक्टर और उसके ससुर के साथ मारपीट की. कहा जा रहा है कि किन्नरों ने उनसे 11 हजार रुपये की मांग की, जिसके बाद मारपीट हुई.
11 हजार रुपये के लिए किन्नरों ने की मारपीट
Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिवाली का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों और एक महिला डॉक्टर के परिवार के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि नेग में 11 हजार रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि क्लीनिक में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई. इस दौरान डॉक्टर के परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट हुई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मामला महिला डॉक्टर डॉ. सीमा त्रिपाठी के क्लीनिक का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दीपावली के मौके पर कुछ किन्नर नेग मांगने के लिए उनके क्लीनिक पहुंचे थे. डॉक्टर सीमा उन्हें नेग के तौर पर पैसे दे रही थीं. इसी दौरान एक किन्नर ने 11 हजार रुपये देने की मांग कर दी.
UP- रायबरेली में दीपावली का नेग मांगने आये किन्नरों ने एक महिला डाक्टर के क्लीनिक को रणभूमि बना दिया. डॉ सीमा त्रिपाठी उसे नेग दे ही रही थी तभी एक किन्नर ने 11 हजार रूपये की मांग कर दी. बात होती उससे पहले ही डॉ सीमा के ससुर ने बात करना शुरू कर दी. किन्नर बौखला गये और सबको कूद-कूद कर पीटा. क्लीनिक में तोड़फोड़ की. पुलिस ने 8 किन्नर और उनके साथियों पर केस दर्ज किया है.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) November 7, 2026
बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर बातचीत शुरू ही हुई थी कि डॉक्टर सीमा के ससुर ने भी मामले में दखल दिया. इसी बात पर किन्नर नाराज हो गए. आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. देखते ही देखते क्लीनिक का माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि किन्नरों और उनके साथ आए लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और वहां रखे सामान में तोड़फोड़ की गई. अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए.
घटना के बाद डॉक्टर पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ किन्नरों और उनके साथ आए अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Patna Encounter: मनेर में 3 अपराधियों का GAME OVER! कौन था मास्टरमाइंड जेपी यादव? जानें तीनों की पूरी क्राइम कुंडली
NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…
नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…
Yash romantic movies: KGF के रॉकी भाई बनकर यश ने पैन इंडिया स्टारडम हासिल किया,…
नई दिल्ली, 5 नवंबर: महावास्तु संस्थापक एवं प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री डॉ. खुशदीप बंसल के मार्गदर्शन में…
संवत 2083 में शेयर बाजार से सामान्य रिटर्न की उम्मीद है. कोटक MF ने निवेशकों…
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.05 अरब डॉलर…