<
Categories: खेल

Shakib Al Hasan: ‘फेयरवेल सीरीज खेलना चाहता हूं…’, शाकिब अल हसन ने वापस लिया रिटायरमेंट, बताई अपनी दिली तमन्ना

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हमन से टेस्ट और टी20 से अपना रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे अपने देश में आखिरी फेयरवेल सीरीज खेलना चाहते हैं. जानें शाकिब ने क्या कहा...

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने ऐलान किया कि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है. शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट वापस लेने की घोषणा की. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में आखिरी फेयरवेल सीरीज खेलने की इच्छा जताई. इसके बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे. शनिवार को शाकिब अल हसन ने मोईन अली के साथ पॉडकास्ट बियर्ड बिफोर विकेट में कहा कि उन्होंने अभी तक तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और T20I) से आधिकारिक संन्यास नहीं लिया है.
बता दें कि शाकिब अल हसन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल अक्टूबर में भारत के खिलाफ कानपुर में खेला था. यह एक टेस्ट मैच का मुकाबला था. भारत दौरे के खत्म होने के बाद शाकिब ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था, जबकि वनडे में खेलने की इच्छा जताई थी. हालांकि अब उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है.

फेयरवेल सीरीज खेलना चाहते हैं शाकिब

शाकिब अल हसन बांग्लादेश में पूर्व सांसद रहे हैं और उनके ऊपर कई केस चल रहे हैं. पिछले कुछ समय से वह विवादों एवं कानूनी मुद्दों में फंस गए थे, जिसकी वजह से बांग्लादेश के लिए कभी मैदान पर नहीं उतर पाए. अब शाकिब ने अपने रिटायरमेंट को बदलने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि वे वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए आखिरी फेयरवेल सीरीज खेलना चाहते हैं. वह अपने करियर को शानदार ढंग से खत्म करना चाहते हैं. शाकिब ने बताया कि वे बांग्लादेश में अपने फैंस के सामने करियर की आखिरी सीरीज खेलना चाहते हैं.

बांग्लादेश नहीं लौट पा रहे शाकिब

शाकिब अल ने कहा कि वे खुद को फिट रख रहे हैं, जिससे वह टीम में चुने जाने के लिए उपलब्ध रहें. उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि बांग्लादेश लौटूंगा. इसलिए मैं खेल रहा हूं.’ शाकिब ने कहा कि वे घरेलू फैंस के सामने विदाई लेना चाहते हैं. वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि वो बांग्लादेश में शाकिब अल हसन को किसी तरह की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है. इसी वजह से शाकिब पिछले एक साल से बांग्लादेश वापस नहीं लौट पाए हैं. पिछले साल वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से वह बांग्लादेश नहीं गए.
बता दें कि शाकिब अल हसन मई, 2024 से ही अपने देश वापस नहीं लौटे पाए हैं. 5 अगस्त को अवामी लीग सरकार के हटने के बाद से ही शाकिब देश से बाहर चल रहे हैं. अवामी लीग के पूर्व सांसद रहे शाकिब के खिलाफ हत्या के के मामले में FIR भी दर्ज है, जबकि उस समय वे देश में मौजूद भी नहीं थे.

कैसा रहा क्रिकेट करियर?

38 साल के शाकिब अल हसन का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने बांग्लादेशी टीम के लिए बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया है. शाकिब ने अभी तक कुल 71 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 37.78 की औसत से 4,609 रन बनाए हैं. साथ ही 246 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं, वनडे इंटरनेशनल में शाकिब ने 247 मैच खेले हैं, जिसमें 7,570 रन बनाए और 317 विकेट हासिल किए. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में शाकिब ने 129 मैच खेले हैं, जिसमें 2,551 रन और 149 विकेट हासिल किए. इतना ही नहीं, शाकिब ने आईपीएल में भी 71 मैच खेले हैं, जिसमें 793 रन और 63 विकेट उनके नाम दर्ज हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST