Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup: शमार जोसेफ ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

T20 World Cup: शमार जोसेफ ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में 4 विकेट और 4 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Edited By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-19 18:37:39

Mobile Ads 1x1

Shamar Joseph World Record: टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबियन क्रिकेटर शमार जोसेफ (Shamar Joseph) ने इतिहास रच दिया है. शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सिर्फ 1 मैत में 4 विकेट लेने और 4 कैच लपकने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सिर्फ पुरुष क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी अभी तक कोई खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर लिया है. शमार जोसेफ ने गुरुवार (19 फरवरी) को वेस्टइंडीज की ओर से खेलते इटली के खिलाफ यह कमाल किया. बता दें कि गुरुवार को वेस्टइंडीज की टीम ने इटली के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला. इस मैच में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रनों से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए. इसके जवाब में उतकी इटली की टीम 18 ओवर में ही 123 रन पर ढेर हो गई. इससे वेस्टइंडीज ने लगातार अपनी चौथी जीत हासिल कर ली. 

शमार जोसेफ ने झटके 4 विकेट

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने इटली के खेले गए मैच में 4 विकेट हासिल किया. 26 साल के कैरेबियन गेंदबाज शमार जोसेफ ने 4 ओवर की स्पेल में सिर्फ 30 रन खर्च किए. जोसेफ ने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी (8), ग्रांट स्टीवर्ट (12), थॉमस ड्रेका (5) और अली हसन (0) को आउट किया. साथ ही फील्डिंग करते हुए शमार जोसेफ ने एंथनी मोस्का (19), सैयद नकवी (6), जेजे स्मट्स (24), विकेटकीपर जियान मीडे (6) का कैच भी लपका. जोसेफ के अलावा मैथ्यू फोर्ड ने भी 3 विकेट चटकाए.

T20 WC के 1 मैच में सबसे ज्यादा कैच (नॉन-विकेटकीपर)

  • 4  – डैरेन सैमी, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, 2010
  • 4 – एडेन मार्करम, साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 2024
  • 4 – ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, 2024
  • 4 – जॉर्ज मुनसे, स्कॉटलैंड बनाम इटली, 2026
  • 4 – शमार जोसेफ, वेस्टइंडीज बनाम इटली, 2026

शाई होप ने जीता POTM

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर शाई होप ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इटली के खिलाफ 46 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रनों का योगदान दिया. इटली की ओर बेन मनेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा अली हसन और थॉमस ड्रेका ने भी 1-1 विकेट चटकाए. इस मैच में शाई होप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup: शमार जोसेफ ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

Written By: Ankush Upadhyay
Edited By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-19 18:37:39

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS