<
Categories: खेल

अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल पर बरपाया कहर, पहले उड़ाया विकेट; फिर बल्ले से ठोक दिए इतने रन

Sher-E- Punjab League | Abhishek Sharma vs Shubman Gill: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को आउट किया. गिल ने 35 गेंदों में 67 रन बनाए. अभिषेक ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया.

Sher-E- Punjab League : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में बीती रात शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने नजर आए. दोनों अपनी-अपनी टीम के कप्तान थे, इसलिए मुकाबला पहले से ही खास था. फाजिल्का फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए, जिसमें गिल ने शानदार 67 रन ठोके. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर दिया. उन्होंने गिल का विकेट लेने के साथ 2 विकेट झटके और फिर बल्ले से भी तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. खासतौर पर गिल को आउट करने वाला ओवर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

गिल का अभिषेक ने लिया विकेट

अमृतसर सूरमास के कैप्टन अभिषेक शर्मा ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया. फाजिल्का फाल्कंस के कप्तान शुभमन गिल ने केवल 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं प्रंशु प्रताप और सनवीर सिंह ने भी काफी अच्ची पारी खेली. शुभमन गिल ने केवल 35 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें उन्होंने कुल 3 छक्के और 8 चौके जड़े. इस मुकाबले में अभिषेक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.  

एक ओवर ने बदला पूरा गेम

फाजिल्का फाल्कंस अपनी पारी का 10वां ओवर डाल रहे थे. गेंदबाजी के लिए उनके सामने अभिषेक शर्मा मौजूद थे. पहली ही गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का जड़ दिया और दूसरे बॉल डॉट गई. वहीं तीसरी बॉल पर सीधा चौका आया. फिर चौथी बॉल डॉट गई, फिर गिल ने डीप मिड विकेट की तरफ एक छक्का जड़ा. इस ओवर में गिल कुल 17 रन बना चुके थे. वहीं ओवर की लास्ट गेंद पर अभिषेक ने जबरदस्त गेंद डाली और नमन धीर के हाथों में सीधा गेंद पहुंची और गिल आउट हो गए.  

ये भी पढ़ें:  IND VS AUS: U19 सीरीज से पहले BCCI का बड़ा एक्शन! उम्र में फर्जीवाड़े के आरोप में स्टार खिलाड़ी बाहर, लगा 2 साल का बैन

अमृतसर सूरमास की शानदार जीत

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर सूरमास की शुरुआत शानदार रही. कप्तान अभिषेक शर्माने सिर्फ 15 गेंदों में 49 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326.66 रहा. अभिषेक ने सहज धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े. इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर राहुल कुमारने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 35 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. 

आखिर में आकाश पांडे ने 13 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. अमृतसर सूरमास ने 3 गेंद बाकी रहते 192 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया. शानदार गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैचचुना गया. उन्होंने मैच में शुभमन गिल समेत 2 बल्लेबाजों को आउट किया और फिर 49 रनों की तेज पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: 700+ रन बनाकर भी हार सकती है ईशान-वैभव की टीम, कहीं हो ना जाए भारत-श्रीलंका वाला हाल, समझें पूरा खेल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

मुकदमा, गिरफ्तारी और 14 महीने की जुदाई… हाईकोर्ट के फैसले से फिर एक हुए सोनिका-अकबर

Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…

Last Updated: September 28, 2026 16:13:35 IST

UP chunav 2027: यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच, सहारनपुर से रायबरेली तक इन सीटों पर फंसा मामला

UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

Last Updated: September 28, 2026 15:40:13 IST

Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…

Last Updated: September 28, 2026 15:36:03 IST

Chirag Paswan Resign Statement: छोड़ दूंगा मंत्री पद…चिराग पासवान ने भरी महफिल में कह दी ये बात; फिर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

Chirag Paswan Minister Resign Statement: चिराग पासवान ने कहा कि संविधान और आरक्षण से खिलवाड़…

Last Updated: September 28, 2026 15:32:55 IST

MP News: सागर में हिंसक हुआ 2 लोगों के बीच झगड़ा, 16 सेकंड में 14 बार लोहे की रोड से किया वार, CCTV में कैद हुई घटना

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय व्यक्ति को लोहे के…

Last Updated: September 28, 2026 15:10:28 IST