सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी बताई जाती हैं. दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब शादी के बाद फैंस को उम्मीद है कि शिखर धवन अपनी नई पारी में भी उतने ही सफल रहेंगे, जितने वह क्रिकेट मैदान पर थे. सोफी और शिखर सोशल मीडिया पर काफी खुश नजर आते हैं. फैंस यही चाहेंगे दोनों की खुशी ऐसे ही बरकरार रहे.
दूसरी शादी है शिखर की
बता दें कि यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हई थी, लेकिन कुछ साल पहले दोनों अलग हो गए थे. निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने के बाद धवन ने अब नई शुरुआत की है. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने जीवन के खास पलों को साझा करते रहे हैं.