<

शिखर धवन ने की नई पारी की शुरुआत, सोफी शाइन संग रचाई शादी, जमकर नाचे युजवेंद्र चहल, VIDEO

Shikhar Sophie Shine Marriage: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवने ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ 21 फरवरी को शादी कर ली. युजवेंद्र चहल उनकी शादी में डांस करते नजर आए.

Shikhar Dhawan Sophie Shine Marriage: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ 21 फरवरी को शादी कर ली. यह शादी बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ आयोजित की गई, किसी भी नहीं पता था कि गब्बर 21 फरवरी को सोफी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
शादी की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘गब्बर’ को नई पारी की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. बता दें कि पहली फोटो युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा अकाउंट से डाली. एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी दिल्ली-एनसीआर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी. तस्वीरों में शिखर धवन पारंपरिक भारतीय पौशाक में नजर आए, जबकि सोफी शाइन ने भी भारतीय रीति के मुताबिक खूबसूरत लहंगा पहना था. दोनों की केमिस्ट्री और मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया.
 
कौन है सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी बताई जाती हैं. दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब शादी के बाद फैंस को उम्मीद है कि शिखर धवन अपनी नई पारी में भी उतने ही सफल रहेंगे, जितने वह क्रिकेट मैदान पर थे. सोफी और शिखर सोशल मीडिया पर काफी खुश नजर आते हैं. फैंस यही चाहेंगे दोनों की खुशी ऐसे ही बरकरार रहे.

दूसरी शादी है शिखर की
बता दें कि यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हई थी, लेकिन कुछ साल पहले दोनों अलग हो गए थे. निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने के बाद धवन ने अब नई शुरुआत की है. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने जीवन के खास पलों को साझा करते रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST