Live
Search
Home > खेल > Shikhar Dhawan Wedding: कौन हैं सोफी शाइन? सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि इस बड़े पद पर काम करती है शिखर धवन की नई पत्नी

Shikhar Dhawan Wedding: कौन हैं सोफी शाइन? सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि इस बड़े पद पर काम करती है शिखर धवन की नई पत्नी

शिखर धवन ने दिल्ली में सोफी शाइन के साथ रचाई शादी! कौन है गब्बर की नई दुल्हनिया और क्या करती है? शादी की पहली तस्वीरें और पूरी कहानी यहाँ देखें.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-21 21:49:16

Mobile Ads 1x1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर ओपनर शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने शनिवार को दिल्ली-NCR में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अपने रिश्ते को उन्होंने साल 2025 में जगजाहिर किया था. धवन की शादी की पहली तस्वीरें उनके पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इससे पहले, गुरुवार को धवन ने अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘संगीत नाइट. अब बस ‘द धवन्स’ होने ही वाले हैं.’

इस जोड़ी को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान साथ देखा गया था. इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई का एलान करते हुए लिखा था, ‘


साझा मुस्कुराहटों से लेकर साझा सपनों तक… इस साथ के लिए हम आप सभी के प्यार और दुआओं के शुक्रगुज़ार हैं.’

कौन हैं सोफी शाइन?

आमतौर पर क्रिकेटर्स का नाम ग्लैमर या सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हस्तियों के साथ जुड़ता है, लेकिन सोफी की कहानी थोड़ी अलग और काफी प्रभावशाली है. सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और फिलहाल अबू धाबी में ‘नदर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन’ में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात हैं. उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा आयरलैंड में पूरी की है. उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है. वह अब शिखर धवन के फाउंडेशन की कमान भी संभाल रही हैं.  इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.67 लाख फॉलोअर्स हैं, जहाँ वह अक्सर शिखर के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं.

धवन की दूसरी पारी

यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका 11 साल का एक बेटा, जोरावर है. शिखर और आयशा का साल 2023 में तलाक हो गया था. गब्बर के नाम से मशहूर शिखर अब सोफी के साथ अपनी जिंदगी की इस नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं.

MORE NEWS

Home > खेल > Shikhar Dhawan Wedding: कौन हैं सोफी शाइन? सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि इस बड़े पद पर काम करती है शिखर धवन की नई पत्नी

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-21 21:49:16

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS