Shikhar Dhawan Viral Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर ओपनर शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने शनिवार को दिल्ली-NCR में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अपने रिश्ते को उन्होंने साल 2025 में जगजाहिर किया था. धवन की शादी की पहली तस्वीरें उनके पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इससे पहले भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी दुल्हन, सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ संगीत सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. लेकिन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा धूम मचा रहा है एक वायरल वीडियो, जिसमें यह जोड़ा फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर मस्ती में डांस करता नजर आ रहा है.
संगीत की रंगीन शाम
कल शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आयरिश मंगेतर सोफी शाइन के साथ संगीत नाइट की प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं. इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा. ‘संगीत नाइट, बस अब ‘धवन’ परिवार बनने ही वाले हैं.’
Gabbar dancing to Dhurandhar song pic.twitter.com/QqhcWtYhGO
— amertha.work (@amerthawork) February 20, 2026
जनवरी में हुई थी सगाई
इससे पहले जनवरी में शिखर ने अपनी सगाई की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया था. अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘साझा मुस्कुराहटों से लेकर साझा सपनों तक. हमारी सगाई के लिए आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया. अब हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम रहे हैं.
शिखर धवन की निजी जिंदगी
शिखर की पहली शादी मेलबर्न की किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से हुई थी. उनका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है. साल 2023 में शिखर और आयशा अलग हो गए थे. शिखर ने तलाक के दर्द और अपने बेटे से दूर रहने की चुनौतियों के बारे में कई बार खुलकर बात की है.