<

IND vs NED: शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड ध्वस्त; युवराज सिंह भी पीछे छूटे

IND vs NED: स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी के दौरान यह कारनामा किया.

Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल चुकी है. बुधवार (18 फरवरी) को भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना चौथा और आखिरी लीग मैच खेला. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शानदार प्रदर्शन किया. शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान शिवम दुबे ने 6 छक्के और 4 चौके लगाए. यह उनके T20I करियर का सबसे बेस्ट स्कोर रहा. इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके साथ ही शिवम दुबे ने अपनी आतिशी पारी के दम पर अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जानें दुबे ने क्या रिकॉर्ड बनाए…

दुबे ने तोड़ा हार्दिक-युवराज का रिकॉर्ड

भारत बनाम नीदरलैंड के मैच में शिवम दुबे 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. शिवम दुबे ने पहले थोड़ा समय लिया और फिर बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. शिवम दुबे ने सिर्फ 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. दुबे की तूफानी पारी 66 रन पर खत्म हुई. इस पारी के साथ ही शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप में 5 नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम थी, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 33 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में दूसरे नंबर पर युवराज सिंह थे, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली थी.

शिवम दुबे का ऑलराउंड प्रदर्शन

भारत-नीदरलैंड के मैच में शिवम दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने बल्ले से 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. जब वह बल्लेबाजी करने आए थे, तब भारत का स्कोर 69 रनों पर 3 विकेट था. ऐसे में दुबे ने सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाए. इसके बाद जब नीदरलैंड की टीम बल्लेबाजी करने आई, शिवम दुबे ने गेंद से 2 विकेट चटकाकर भारत को जीत दिलाई. इस मैच में शिवम दुबे के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST