Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘मुझे बेचैनी हो रही थी…’ शिवम दुबे ने याद की 3AC की ट्रेन जर्नी, बोले- मैं जल्दी घर…

‘मुझे बेचैनी हो रही थी…’ शिवम दुबे ने याद की 3AC की ट्रेन जर्नी, बोले- मैं जल्दी घर…

टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां हर खिलाड़ी जश्न में डूबा था, वहीं शिवम दुबे ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 18, 2026 16:30:03 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां हर खिलाड़ी जश्न में डूबा था, वहीं शिवम दुबे ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. बाकी खिलाड़ी जहां फ्लाइट से अपने शहर लौटे, वहीं दुबे फ्लाइट में देरी की वजह से ट्रेन के थर्ड एसी से सफर करना चुना. अब उन्होंने खुद इसकी वजह बताई है, जो काफी दिलचस्प है. साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी बताया है.
 
दुबे ने बताया कि फाइनल के बाद वह काफी घबराहट और बेचैनी महसूस कर रहे थे. इतने बड़े टूर्नामेंट का दबाव और फिर जीत की खुशी, इन सबके बीच उनका मन सिर्फ एक ही चीज चाहता था, और वो था अपने परिवार से मिलना. इसी वजह से उन्होंने फ्लाइट का इंतजार करने के बजाय तुरंत ट्रेन से निकलने का फैसला किया. उनका कहना था कि वह जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते थे. ऐसे में ट्रेन उन्हें सबसे जल्दी और आसान विकल्प लगी.
 
यह फैसला दिखाता है कि बड़े मंच पर खेलने वाले खिलाड़ी भी आखिरकार अपने परिवार के करीब रहना ही सबसे ज्यादा जरूरी समझते हैं. शिवम दुबे का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. करोड़ों की लीग खेलने वाला खिलाड़ी जब आम लोगों की तरह ट्रेन से सफर करता है, तो यह उसकी सादगी और जमीन से जुड़े होने को दिखाता है. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा,” मुझे अपने परिवार से मिलने के लिए काफी बेचैनी हो रही थी. मैं जल्दी घर जाना चाहता था. मुझसे इंतजार ही नहीं हो रहा था.”
 
आमतौर पर खिलाड़ी बड़ी जीत के बाद जश्न और समारोहों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन दुबे के लिए यह पल अपने करीबियों के साथ बिताना ज्यादा अहम था. यही वजह है कि उन्होंने किसी भी तरह की औपचारिकता से ज्यादा अपने दिल की सुनी. कुल मिलाकर, यह सिर्फ एक सफर की कहानी नहीं है, बल्कि एक खिलाड़ी के जज्बातों की झलक भी है. दुबे ने अपने इस फैसले से यह साबित कर दिया कि असली खुशी आखिरकार अपनों के बीच ही मिलती है.

MORE NEWS